मुंबई न्यूज 
मुंबई

Mumbai News: 14 साल की फरारी खत्म, शिवसेना नेता वालेकर पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

साल 2011 में अंबरनाथ में स्थित शिवसेना शाखा के अंदर ही एक शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला करने वाले 1 आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। ठाणे शहर अपराध शाखा को ये सफलता हासिल हुई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: वर्ष 2011 में अंबरनाथ स्थित शिवसेना शाखा के अंदर ही शिवसेना नेता अरविंद वालेकर पर हुए जानलेवा हमले के एक आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

ठाणे शहर अपराध शाखा के केंद्रीय अपराध जांच प्रकोष्ठ ने हत्या के मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जो 14 साल से फरार था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम भैयाजी उर्फ राजेश रामशिरोमणि शुक्ला (उम्र 51 वर्ष) है। आरोपी भैयाजी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद के ग्राम सुकुलपुर का मूल निवासी बताया गया है। जो लंबे समय से गुजरात के सूरत शहर में रह रहा था। उस समय यह घटना काफी चर्चा में थी। क्योंकि इस मामले में पुलिस ने शिवसेना के ही एक तत्कालीन नगरसेवक पंढरीनाथ वारिंगे को भी गिरफ्तार किया था।

अंगरक्षक की जवाबी कार्रवाई में मारा गया था एक आरोपी

इसके बाद वालेकर के दूसरे अंगरक्षक राकेश यादव ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी। शाखा के अंदर कम से कम 20 से अधिक राउंड गोली चली थी। इसमें एक आरोपी मनीष कुमार उर्फ बबलू इस शमां की भी मौत हो गई थी। इस घटना ने तब सनसनी फैला दी थी। अंबरनाथ शहर के खूनी इतिहास को देखते हुए, इस घटना से भारी हंगामा मचा था। इस घटना में आरोपी बाबूसिंह उर्फ नंदलाल शाह, बृजेश हर्ष बहादुर सिंह, प्रदीप जावरेकर, राजेश उर्फ गोरखनाथ सिंह को गिरफ्तार किया गया।

23 नवंबर 2011 की रात हुई थी घटना

उक्त घटना 23 नवंबर 2011 रात 8। 30 बजे की है। अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पूर्व परिसर स्थित शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर शिवसेना शहर शाखा है। जब शहर प्रमुख अरविंद वालेकर शिवसेना शाखा में बैठे थे, तो उसी समय दो अज्ञात युवक शाखा में घुस आए और रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें वालेकर के अंगरक्षक श्याम सुंदर यादव की मृत्यु हो गई।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक