वसई में युवक पर चाकू से हमला (pic credit; social media) 
मुंबई

वसई में युवक पर चाकू से हमला, मोबाइल और नकदी लूटने वाले चार आरोपी धराए

Mumbai News: वसई पूर्व में युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन युवकों और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार, मोबाइल और नकदी जब्त की गई है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News:  वसई पूर्व के आचोले गांव इलाके में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर मोबाइल फोन और नकदी लूटने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मीरा-भायंदर-वसई विरार पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-2 ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरमान इस्माइल शेख (19), निवासी रौनक अपार्टमेंट अंबिका नगर अलकापुरी, सुफियान गुलामफरीद शेख (18 वर्ष 6 माह), निवासी गजानन अपार्टमेंट काली माता मंदिर, और राज रमेश उपाध्याय उर्फ ‘पांडे’ (19), निवासी ज्योति चाल शिरडी नगर साई बाबा मंदिर के रूप में हुई है। इनके साथ एक नाबालिग भी वारदात में शामिल पाया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रात को समीर शफदअली शेख की एक्टिवा मोटरसाइकिल (एमएस 48 डीए 4020) से मधुबन इलाके में घूमने निकले थे। लौटते समय नागेश्वर मंदिर मार्ग पर उनकी एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान आरोपी राज उर्फ पांडे ने युवक के पेट और सीने पर चाकू (वाकू) से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इसी बीच सुफियान शेख ने पीड़ित की जेब से मोबाइल फोन और नकदी निकाल ली। घटना की जानकारी मिलते ही अपराध शाखा यूनिट-2 की टीम हरकत में आ गई और चारों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी में पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू, पीड़ित का मोबाइल फोन, नकदी और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अन्य मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। समय रहते पुलिस की तत्परता से आरोपियों की गिरफ्तारी होने से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है।

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क

क्या CEC ज्ञानेश कुमार पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग

Weather Today: मॉनसून की वापसी तेज, महाराष्ट्र में गर्मी, दक्षिण भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट जारी

मुगलों के आगे नहीं झुकाया सिर! 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म; जानिए गोंडवाना की शेरनी का इतिहास

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार