एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना का झंडा थामे आनंद दुबे व अन्य  सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ आनंद दुबे ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ, शिवसेना में हुए शामिल

Anand Dubey joins Shiv Sena: शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व नेता आनंद दुबे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से शिवसेना का दामन थाम लिया है।

आकाश मसने

Highlights

  • उद्धव ठाकरे शिवसेना यूबीटी के नेता रहे आनंद दुबे ने शिंदे गुट में प्रवेश कर लिया है।

  • आनंद दुबे ने मुंबई में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना की सदस्यता ली।

  • उद्धव ठाकरे के पार्टी के प्रवक्ता रहे आनंद दुबे ने कुछ दिन पहले दिया था इस्तीफा।

Anand Dubey joins Eknath Shinde Shiv Sena: महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उठापटक का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) को एक और तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आनंद दुबे ने शिवसेना (यूबीटी) का साथ छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया है। मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आनंद दुबे ने आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

एकनाथ शिंदे ने आनंद दुबे पार्टी में किया स्वागत

आनंद दुबे के पार्टी में शामिल होने पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एकनाथ शिंदे ने पार्टी का गमछा पहनाकर आनंद दुबे का पार्टी में स्वागत किया। शिंदे ने कहा कि आनंद दुबे का पार्टी में आना संगठन को और अधिक मजबूती देगा। इस दौरान 'एकनाथ शिंदे तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है' के नारे भी लगे।

आनंद दुबे के साथ उनके समर्थन में शिंदे की शिवसेना में शामिल

एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पोस्ट करते हुए जानकारी की कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे आज अपने कई समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गए। पार्टी में उनका स्वागत किया गया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

आनंद दुबे के साथ गुलाबचंद दुबे, सुनील चौबे, बृजेश मौर्य, दशरथ प्रजापति, प्रवीण दुबे और धनंजय गुप्ता ने भी भगवा झंडा अपनाकर शिवसेना की सदस्यता ली। इसके अलावा, शिवसेना UBT से जुड़ी युवा सेना के इमरान शेख, सलाउद्दीन, इरफान शेख, शिरान शेख और अलीम शेख भी औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गए।

आनंद दुबे को लेकर क्या बोले एकनाथ शिंदे?

एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना में शामिल होकर आनंद दुबे ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे की विचारधारा को अपना लिया है। राष्ट्र सर्वोपरि को अपना मूल सिद्धांत बताते हुए, दुबे ने कहा कि वह इसी विजन को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उम्मीद है कि अब वह 'असली' शिवसेना की मुख्य विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल भी मौजूद थे।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके-नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, CP में CJP समर्थकों की भारी भीड़

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर