फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार व उनके बचपन के दोस्त प्रतीक गांधी सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

Flydubai के हीरो पायलट स्मित मच्छार बचपन से ही थे शांत, दोस्त प्रतीक गांधी ने खोले बहादुरी और सादगी के राज

Flydubai Pilot Smit Machchhar: दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में आतंकी साजिश नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की दुनिया में तारीफ हो रही है। मुंबई में उनके दोस्त प्रतीक गांधी ने उनके बचपन की यादें साझा कीं।

आकाश मसने

Childhood Friend Pratik Gandhi On Smit Machhar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की खतरनाक कोशिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। सह-पायलट की सिरफिरी हरकत और हमले के बावजूद गंभीर रूप से घायल होकर भी सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित बचपन से ही बेहद शांत, सूझबूझ वाले और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने वाले इंसान रहे हैं।

यह खुलासा कैप्टन स्मित मच्छार के बचपन के करीबी दोस्त और पड़ोसी प्रतीक गांधी ने किया है। प्रतीक मुंबई की उसी हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं, जहां स्मित का परिवार रहता था। अपने दोस्त के अदम्य साहस पर गर्व जताते हुए प्रतीक ने बचपन की यादें साझा कीं।

सोसाइटी का सबसे सुलझा हुआ बच्चा था स्मित

मुंबई शहर में रहने वाले प्रतीक गांधी ने बताया कि स्मित बचपन से ही बेहद शांत और संयमित था। हमारी हाउसिंग सोसाइटी में वह सबसे सुलझा हुआ बच्चा था। हम अक्सर सोसाइटी में साथ में क्रिकेट खेला करते थे। प्रतीक ने कहा कि जब हमने पहली बार टीवी और इंटरनेट पर इस घटना की खबर सुनी, तो हम सभी स्तब्ध रह गए। हमें शुरुआत में यकीन ही नहीं हुआ कि जिस जाबांज पायलट की बात हो रही है, वह हमारा स्मित ही है।

प्रतीक ने कहा कि घटना के दौरान घायल हुए स्मित मच्छार का दुबई में सफल ऑपरेशन हुआ है और अब उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका पूरा परिवार दुबई में ही है, इसलिए मुंबई वाले घर में अभी कोई नहीं है। हम सभी ईश्वर से उनके जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

मच्छार के खून में ही साहसिकता

पायलट स्मित मच्छार के पड़ोसी दौलत भाई ने कहा कि वह बहुत अच्छे परिवार से थे। मैं पूरे परिवार को जानता हूं। वह छोटे बच्चों के साथ खेलते थे। उनके पिता और उनके बड़े चाचा (पिता के बड़े भाई) बहुत अच्छे लोग हैं। वह एडवेंचर पसंद करने वाले इंसान थे। स्मित मच्छार बचपन से ही बहुत शांत और सीधा-सादा लड़का था। अगर उनके बचपन की बात करें, तो वह लगभग 15 साल के रहे होंगे क्योंकि मैं यहां बाद में रहने आया था। दौलत भाई ने बताया कि स्मित मच्छार के खून में ही साहसिकता है। उनका पूरा परिवार साहसी है।

इजराइली पीएम नेतन्याहू ने स्मित काे बताया सच्चा नायक

कैप्टन स्मित मच्छार की इस बहादुरी की सराहना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें 'सच्चा नायक' करार देते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने जो जवाबी कार्रवाई की, उसने 9/11 जैसी एक और भयानक त्रासदी को होने से रोकने में कामयाबी हासिल की।

पीएम मोदी ने भी की कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार सराहना की और 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार एक नायक हैं। सबसे गंभीर खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प दिखाया। उनके साहस ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की और बड़ी त्रासदी टाली। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज