आकाश मसने
BKC का पूरा नाम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स है। यह मुंबई में स्थित देश का एक प्रमुख और सबसे महंगा कॉर्पोरेट हब एवं वित्तीय केंद्र है।
कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में ग्लोबल कंपनियां, कॉर्पोरेट ऑफिस, आलीशान फ्लैट और अंतरराष्ट्रीय दूतावास स्थित हैं।
बांद्रा को मुंबई शहर के प्रमुख स्थानों से जोड़ने के लिए यहां शानदार कनेक्टिविटी है, जिससे यह कंपनियों और घर खरीदारों के लिए बेहद आकर्षक बन जाता है।
MMRDA ने यहां शानदार आवासीय क्षेत्र विकसित किया। बीकेसी में स्थित आलीशान इमारतें सीमा के ठीक किनारे बसे आस-पास के इलाकों से सटी हुई हैं।
BKC में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे, माउंट लिटेरा स्कूल इंटरनेशनल जैसे स्कूल है। जहां अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जाती है।
राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का मुख्यालय भी BKC में स्थित है। यह भारत का पहला पूरी तरह से स्वचालित, इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का मुख्यालय भी BKC में स्थित है। SEBI शेयर बाजार से जुड़े वित्तीय लेन-देन को नियंत्रित करने वाली मुख्य संस्था है।
जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में भारत का पहला आधिकारिक Apple Store बीकेसी में खुला था। इसका उद्घाटन खुद Apple के CEO टिम कुक ने मुंबई आकर किया था।
गूगल का मुंबई ऑफिस बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है। यहां विज्ञापन, सेल्स, मीडिया सहयोग और YouTube क्रिएटर पार्टनरशिप पर काम होता है।
BKC में बना जियो वर्ल्ड सेंटर रिलायंस का सबसे बड़ा कैंपस है। इसके अंदर जियो के कई आधुनिक टेक्नोलॉजी सेल्स ऑफिस और सर्विस मैनेजमेंट विंग्स काम करते हैं।
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में जियो वर्ल्ड ड्राइव पर कमर्शियल ग्लास टावरों को जोड़ने के लिए स्काईवॉक पुल बनाए गए है। जो शानदार, सांप जैसे आकार के है।