फ्लैट मेंटेनेंस घोटाला (pic credit; social media) 
मुंबई

कुर्ला में फ्लैट मेंटेनेंस घोटाला, बॉम्बे टैक्सीमेंस कॉलोनी और फेडरेशन पर मिलीभगत के आरोप

Mumbai News: कुर्ला में फ्लैट मेंटेनेंस घोटाले का मामला उजागर हुआ। बॉम्बे टैक्सीमेंस सीएचएस और हाउसिंग फेडरेशन पर मिलीभगत के आरोप लगे है। शूर संभाजी क्रीडा मंडल ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: मुंबई के कुर्ला इलाके में फ्लैट मेंटेनेंस से जुड़े बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। इस घोटाले में बॉम्बे टैक्सीमेंस कॉलोनी सीएचएस लिमिटेड और मुंबई डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन लिमिटेड पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में शूर संभाजी क्रीडा मंडल ने सहकारी संस्थाओं के सहायक निबंधक (एल वार्ड), कोकण भवन, सीबीडी बेलापुर को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि महाराष्ट्र सहकारी संस्था अधिनियम, 1960 और संस्था के पंजीकृत उपविधियों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन किया गया है। आरोप है कि विशेष साधारण सभा (एसजीएम) के लिए निवासियों के फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग किया गया। इसके अलावा, कई अन्य अवैध गतिविधियां भी सामने आई हैं। पुलिस और सहायक निबंधक कार्यालय की जांच में इन आरोपों की पुष्टि हो चुकी है।

घोटाले को लेकर सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। ऑफिस बेयरर्स के कई सदस्यों की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में भी इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

मंडल के सचिव राजेंद्र नानोसकर ने बताया कि वसूली प्रक्रिया में भी भेदभाव किया गया। कुछ सदस्यों को निशाना बनाया गया, जबकि 11 लाख रुपये से अधिक बकाया वाले सदस्य की अनदेखी कर दी गई। अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी ने जानबूझकर महाराष्ट्र सहकारी संस्था अधिनियम की धारा 73 और 78 का उल्लंघन किया है।

इस पूरे प्रकरण ने न केवल सोसाइटी की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि फेडरेशन और कॉलोनी प्रबंधन की कार्यशैली पर भी गंभीर संदेह जताया गया है। अब सभी की निगाहें इस मामले में होने वाली आगामी जांच पर टिकी हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट