मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया X ) 
मुंबई

मराठवाड़ा को मिली पहली रेलगाड़ी, बीड से अहिल्यानगर तक ट्रेन सेवा को CM Fadnavis ने दिखायी हरी झंडी

महाराष्ट्र के CM Devendra Fadnavis ने बीड जिले से पहली बार अहिल्यानगर के लिए शुरू हुई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखायी है। इस दौरान बीड की पहली Rail Service को स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे को समर्पित किया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र के बीड जिले से बुधवार को पहली बार अहिल्यानगर के लिए पहली ट्रेन सेवा शुरू हुई। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अलावा बीड के पालक मंत्री अजीत पवार व स्थानीय नेता व कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मराठवाड़ा के बीड में न सिर्फ रेलवे, बल्कि विकास की एक नई धारा पहुँची है, जो इस क्षेत्र के लोगों के लिए गेमचेंजर साबित होगी। उन्होंने बीड में शुरू की गई पहली रेल सेवा को पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन श्रेय लेने की होड़ का नहीं है। बीड में रेलवे शुरू करने के लिए कई लोगों ने प्रयास किया।

यह जगन्नाथ का रथ है, इस के लिए कई लोगों ने मिल कर काम किया है। अर्पण करते हैं। मैं इस मौके पर बीड की पहली रेल सेवा को दिवंगत गोपीनाथ मुंडे को अर्पण करता हूं। मैं रेलवे संघर्ष समिति को भी बधाई देता हूँ।। उन्होंने इसके लिए निरंतर प्रयास किए हैं। फडणवीस ने कहा कि इस रेलवे परियोजना में भूमि अधिग्रहण एक कठिन कार्य था। हमने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि राज्य सभी परियोजनाओं में 50 प्रतिशत भागीदारी करेगा। पिछली सरकार ने मराठवाड़ा के रेलवे के लिए केवल 400 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने मराठवाड़ा के लिए 21 हजार करोड़ रुपये दिए हैं।

मुंडे को समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पितृपक्ष में हम सभी अपने पितरों को कुछ अर्पण करते हैं। मैं इस मौके पर बीड की पहली रेल सेवा को दिवंगत गोपीनाथ मुंडे को अर्पण करता हूं। मैं रेलवे संघर्ष समिति को भी बधाई देता हूँ।। उन्होंने इसके लिए निरंतर प्रयास किए हैं। फडणवीस ने कहा कि इस रेलवे परियोजना में भूमि अधिग्रहण एक कठिन कार्य था। हमने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि राज्य सभी परियोजनाओं में 50 प्रतिशत भागीदारी करेगा। पिछली सरकार ने मराठवाड़ा के रेलवे के लिए केवल 400 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने मराठवाड़ा के लिए 21 हजार करोड़ रुपये दिए हैं।

बीड से अहिल्यानगर रेलवे समय सारणी

वर्तमान में, यह ट्रेन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी और बीड से अहिल्यानगर तक का सफर 5।30 घंटे में पूरा करेगी। यह ट्रेन अहिल्यानगर से सुबह 6।55 बजे रवाना होगी और दोपहर 12।30 बजे बीड पहुंचेगी। ट्रेन बीड से दोपहर 1 बजे रवाना होगी और शाम 6।30 को अहिल्यानगर - पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी - और रविवार को छुट्टी रहेगी। अहिल्यानगर - तक की यात्रा का टिकट 40 रुपये का होगा। यह ट्रेन बीड से अहिल्यानगर तक - 167 किमी की दूरी तय करेगी। इसमें बीड - सहित कुल 15 स्टेशन शामिल हैं।

पिता को याद कर भावुक हुईं पंकजा

कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे अपने पिता गोपीनाथ मुंडे को याद कर भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा में किसका योगदान रहा, यह सभी जानते हैं, मैं श्रेय के मामले में नहीं जाऊंगी। मैं अपनी अंतिम सांस तक इस जिले की अभिभावक की भूमिका निभाऊंगी। मैं पूर्व सांसद केशर काकू क्षीरसागर से लेकर वर्तमान में बीड के सांसद बजरंग सोनवणे समेत सभी नेताओं का इस रेलवे के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस रेलवे को मूर्त रूप देने में विशेष योगदान दिया। हालांकि इस दौरान पंकजा ने शरद पवार गुट के सांसद सोनवणे पर तंज कसते हुए कहा कि इस रेल लाइन के लिए पिछले कई साल से दूसरे लोग संघर्ष कर रहे थे, लेकिन आज आप इसका श्रेय ले रहे हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज