पीएम मोदी बर्थडे मैसेज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

PM Modi के फर्जी साइन से 4 लाख की उगाही का प्रयास, मुंबई में 2 गिरफ्तार

PMO Letter Fraud Attempt: मुंबई में PM Modi के फर्जी हस्ताक्षर वाला पत्र दिखाकर 4 लाख की उगाही की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

अपूर्वा नायक

Fake PM Modi Signature Extortion Case: मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाली हस्ताक्षरों का उपयोग कर एक सामाजिक कार्यकर्ता से 4 लाख रुपये की उगाही करने का प्रयास किया था।

आरोपियों की पहचान गोरेगांव निवासी तौसीफ हुसैन और सिद्धिनाथ पांडे के रूप में हुई है जो 'टारगेट मीडिया' नामक विज्ञापन एजेंसी से जुड़े हैं। एस्प्लेनेड कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

PM Modi के जन्मदिन बधाई पत्र का दिया झांसा

यह मामला तब शुरू हुआ जब मेगा श्रेया नामक एनजीओ चलाने वाली पीड़िता से आरोपियों ने संपर्क किया। खुद को पत्रकार बताने वाले तौसीफ ने कथित तौर पर पीड़िता को झांसा दिया कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रशंसा और जन्मदिन की बधाई का पत्र दिला सकता है। इसके बदले में पब्लिक रिलेशन चार्ज के नाम पर 4 लाख रुपये की मांग की गई।

पुलिस की जांच में फर्जी पाया गया पत्र

संदेह होने पर जब पीड़िता ने छानबीन की तो पत्र फर्जी पाया गया। इसके बावजूद, आरोपियों ने दबाव बनाना जारी रखा और शिकायतकर्ता के नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी तक बना डाली। अंततः पीड़िता की शिकायत पर पुलिस और एईसी ने जाल बिछाया। वीं सी फेस के एक होटल में जैसे ही आरोपी 'डमी नोटों' के साथ वसूली की रकम लेने पहुंचे, उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

मोबाइल और खिलौने वाले नोट जब्त

  • पुलिस ने उनके पास से जाली पत्र, मोबाइल फोन और खिलौने वाले नोटों के बंडल बरामद किए हैं।
  • भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • पुलिस इंस्पेक्टर अरुण थोरात इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं कि क्या इस गिरोह ने अन्य सरकारी अधिकारियों के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर और भी लोगों को ठगा है।

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें