फर्जी माथाडी कामगार (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Mumbai News: फर्जी माथाडी कामगारों पर लगेगी रोक, श्रम मंत्री ने दिया व्यापारियों को आश्वासन

Mumbai Mathadi Workers Issue: मुंबई में फर्जी माथाडी कामगारों की कथित वसूली से परेशान व्यापारियों को श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने समाधान का आश्वासन दिया। नई नीति पर काम जारी है।

आंचल लोखंडे

Fake Mathadi Workers Mumbai: राज्य के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने मुंबई महानगर क्षेत्र में मार्बल, ग्रेनाइट और टाइल्स का कारोबार करने वाले व्यापारियों को पूरी मदद का आश्वासन दिया है।

माथाडी सहित अन्य समस्याओं को लेकर गजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री फुंडकर से मुलाकात की। इस मौके पर श्रम मंत्री ने कहा कि फर्जी माथाडी कामगारों की समस्या के समाधान के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर उचित रास्ता निकालने की बात भी कही।

नई नीति पर हो रहा काम

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग माथाडी कामगार होने का दावा करते हुए ट्रक और टेंपो से माल उतारने के नाम पर जबरन रकम की मांग करते हैं। भुगतान नहीं करने पर माल उतरवाने और वाहनों को आगे बढ़ाने में कथित तौर पर बाधाएं पैदा की जाती हैं।

'वराई' के नाम पर रकम की मांग

व्यापारियों का कहना है कि माल लेकर वाहन पहुंचते ही कुछ कथित माथाडी प्रतिनिधि 'वराई' के नाम पर रकम की मांग करते हैं। भुगतान के बाद ही कई बार वाहन को आगे बढ़ने दिया जाता है। इससे उनकी लागत बढ़ रही है और कारोबार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील