एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में बदली गई ईद-ए-मिलाद की छुट्टी, 18 सितंबर को हाेगा ईद-ए-मिलाद का सार्वजनिक अवकाश

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 16 सितंबर से बदलकर 18 सितंबर कर दी है। ईद-ए-मिलाद मुसलमानों का एक धार्मिक त्योहार है, जिसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस अवसर पर जुलूस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

आकाश मसने

मुंबई: देश में ईद-ए-मिलाद का त्योहार 16 सितंबर को मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास और पवित्र है। ईद-ए-मिलाद के दिन मुस्लिम समाज के लोग प्रार्थना करते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है।

महाराष्ट्र में इन दिनों गणेशोत्सव चल रहा है। अनंत चतुदर्शी से ठीक एक दिन पहले ईद-ए-मिलाद का त्योहार आ रहा है ऐसे में दोनों धर्मों के बीच सद्भाव बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने ईद के सार्वजनिक अवकाश की तारीख बदल दी है।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 16 सितंबर से बदलकर 18 सितंबर कर दी है। ईद-ए-मिलाद मुसलमानों का एक धार्मिक त्योहार है, जिसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस अवसर पर जुलूस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 17 सितंबर को हिंदू त्योहार अनंत चतुर्दशी होने के कारण दोनों समुदायों के बीच शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए मुस्लिम समुदाय ने 18 सितंबर को जुलूस कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को जारी एक राजपत्र अधिसूचना में कहा कि ईद-ए-मिलाद का सार्वजनिक अवकाश 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को घोषित किया जा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने भी मुख्यमंत्री शिंदे को पत्र देकर ईद-ए-मिलाद की तारीख बदलने की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया था कि 17 सितंबर को गणेश विसर्जन है। दोनों समुदाय का त्योहार अच्छे से हो, आपसी सौहार्द बना रहे और हिंदू- मुस्लिम भाईचारा बरकरार रहे। इसलिए छुट्टी 16 सितंबर के बदले 18 सितंबर के दिन की जाए।

18 सितंबर को निकलेगा ईद ए मिलाद का जुलूस

देशभर में मिलाद उन नबी का त्योहार 16 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस मौके पर कई राज्यों में छुट्टी है। वहीं, महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के कारण ईद ए मिलाद की छुट्टी को 16 सितंबर से बदलकर 18 सितंबर कर दिया है। 17 सितंबर अनंत चतुर्दशी के कारण ईद ए मिलाद का जुलूस 18 सितंबर को निकाला जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार के आदेश के बाद आरबीआई ने छुट्टी में बदलाव किया है। वहीं, आरबीआई की वेबसाइट के मुताबिक चार दिन यानी 14 सितंबर से 18 सितंबर तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, ये राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होगी।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट