ठाणे से नवी मुंबई हवाई अड्डे तक नई एलिवेटेड सड़क (pic credit; social media) 
मुंबई

ठाणे से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक आसान सफर, 6392 करोड़ की एलिवेटेड रोड परियोजना को हरी झंडी

Mumbai News: ठाणे-नवी मुंबई एयरपोर्ट को जोड़ने वाली 25.2 किमी एलिवेटेड रोड को मंजूरी मिली है। तीन साल में पूरा होने वाला प्रोजेक्ट यात्रियों को तेज व सुगम कनेक्टिविटी देगा।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: ठाणे से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचना अब और आसान होगा। सिडको ने 25.2 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। लगभग 6392 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क तीन साल में पूरी करने का लक्ष्य है।

यह एलिवेटेड रोड धन निरंकारी चौक के पास पाटनी मैदान से वाशी पाम बीच रोड तक बनेगी। इसमें 6 लेन (3-3 लेन दोनों तरफ) होंगी। सड़क पर छह प्रमुख इंटरचेंज होंगे – कोपरी-पाटनी ब्रिज, ऐरोली-घनसोली, घाटकोपर-कोपरखैरने, सायन-पनवेल राजमार्ग, पाम बीच रोड और उल्वे कोस्टल रोड।

तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी

दिसंबर से नवी मुंबई एयरपोर्ट से यात्री उड़ानें शुरू होने वाली हैं, ऐसे में ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और भिवंडी जैसे क्षेत्रों की सड़कों पर दबाव बढ़ने की संभावना है। इस नई सड़क से यात्रियों को तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी।

सिडको प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने बताया कि इस परियोजना की योजना तैयार करने के लिए एक अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी को नियुक्त किया गया था। अब सरकार ने इसे हरी झंडी दे दी है और सलाहकार व ठेकेदार की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

लोकल ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी

उधर, उरण विधायक महेश बाल्दी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उरण-बेलापुर-नेरुल मार्ग पर लोकल ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की मांग की। रेल मंत्री ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मौजूदा 40 के स्थान पर 10 और ट्रेनों के फेरों को बढ़ाने का आश्वासन दिया।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे