ई-बग्गी सेवा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Sanjay Gandhi National Park में अब चलेगी ई-बग्गी, कान्हेरी गुफाओं तक सफर होगा आसान

Mumbai के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यावरण-हितकारी ई-बग्गी सेवा का शुभारंभ किया गया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया इस ई-बग्गी सर्विस का उद्घाटन किया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के लिए एक नई पर्यावरण-हितैषी पहल की गई है। शनिवार को आयोजित समारोह में उत्तर मुंबई के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उद्यान में ई-बग्गी सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ किया।

इस सेवा की शुरुआत से पार्क में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। उद्यान प्रशासन के अनुसार, यह ई-बग्गी मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर कान्हेरी गुफाओं तक चलेगी, जिससे पर्यटकों की यात्रा न केवल अधिक आरामदायक बल्कि समय की दृष्टि से भी तेज होगी।

पहले जहां पर्यटकों को पारंपरिक डीजल वाहनों या पैदल सफर का सहारा लेना पड़ता था, वहीं अब यह ई-बग्गी स्वच्छ, शांत और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देगी।

पीयूष गोयल का बयान

उद्घाटन अवसर पर मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, “संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में वनरानी ट्रेन और ई-बग्गियों का लंबे समय से इंतजार था। यह सपना अब साकार हुआ है। इन इलेक्ट्रिक वाहनों से प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें नागरिकों के जीवन को सुविधा-संपन्न बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। गोयल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार ने विकास की गति तेज की है, और यदि ट्रिपल इंजन सरकार बनी तो मुंबई और महाराष्ट्र का विकास और तीव्र होगा।”

पर्यटकों में दिखा उत्साह

ई-बग्गी सेवा को लेकर पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है। उद्यान प्रबंधन का कहना है कि यह सेवा न केवल पर्यटन को नया आयाम देगी, बल्कि वन्यजीवों और प्राकृतिक वातावरण पर पड़ने वाले मानवजनित दबाव को भी कम करेगी।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान मुंबई का एक प्रमुख हरित क्षेत्र है, जो शहर की भीड़भाड़ और प्रदूषण से राहत देता है। यहां कान्हेरी गुफाएं, झीलें और जैवविविधता का अनूठा संगम देखने को मिलता है। अब ई-बग्गी सेवा के साथ यह स्थान और भी आकर्षक एवं पर्यावरण-सुरक्षित बन गया है।

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?

ज्ञानेश को लगता है मोदी-शाह बचा लेंगे, मॉक संसद में क्या बोले राहुल गांधी?

Festive Special Trains: दिल्ली, UP, बिहार और गुजरात रूट पर इन ट्रनों में मिलेगा कन्फर्म टिकट! देखें लिस्ट