FILE- PHOTO 
मुंबई

मुंबई: होली में शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, 65 बाइक और 8 कार चालक गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

मुंबई: होली (Holi) को लेकर मुंबईकरों (Mumbaikars) में भारी उत्साह देखने को मिला। मानों लोग इस त्यौहार का इंतजार कर रहे थे। वहीं, हुड़दंगबाजों से निपटने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) ने भी पहले से कमर कस ली थी। ट्रैफिक पुलिस ने होली के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए एक विशेष अभियान चलाया था और मंगलवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के अपराध में 73 चालकों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। हालांकि पिछले साल ट्रैफिक पुलिस ने अपने अभियान के दौरान नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने के आरोप में 36 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हर साल होली के दौरान रंग में भंग न पड़े इसके लिए शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ विशेष नाकाबंदी की जाती है। ताकि कोई भी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके और लोगों की जान बचायी जा सके, पिछले साल की तुलना में इस वर्ष के आंकड़े लगभग दोगुने है, क्योंकि पुलिस ने इस साल ब्रेथ एनालाइजर (सांस लेने मशीन) का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। जिसे कोविड-19 के समय प्रतिबंधों के कारण 2022 तक इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

100 से अधिक नाकाबंदी चौकियों पर अधिकारी और कर्मचारी थे तैनात 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) निसार तंबोली ने बताया कि नशे में धुत होकर वाहन चलाने के आरोप में 73 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें से 65 मोटरसाइकिल चालक और 8 कार ड्राइवर है।  ट्रैफिक पुलिस ने मुंबई सिटी के विभिन्न इलाकों में एक प्लानिंग के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने और यातायात का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए 100 से अधिक नाकाबंदी चौकियों पर अधिकारी और कर्मचारी को तैनात किया गया था। जो सोमवार की आधी रात से लेकर मंगलवार की शाम 6 बजे तक चला।

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?