(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 186 iPhone के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

Mumbai Airport पर DRI ने तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 186 महंगे iPhone और पाकिस्तानी कॉस्मेटिक्स जब्त किए। करीब 4 करोड़ के माल के साथ छह आरोपी गिरफ्तार किए गए।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में एजेंसी ने 186 महंगे आईफोन और पाकिस्तानी मूल के सौंदर्य प्रसाधन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान कुरैशी, गुलफाम अहमद, अमान बुखारी, मुस्तफा चौहान, अब्दुल चौहान और इमरान हुसैन के रूप में हुई है। डीआरआई को इस गिरोह के बारे में पहले से पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। इसी आधार पर दुबई से मुंबई पहुंचे इन यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोका गया और जांच की गई।

180 से ज्यादा आईफोन हुए बरामद

तलाशी के दौरान अधिकारियों ने आरोपियों के पास से 186 हाई-एंड आईफोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 3.38 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पाकिस्तानी मूल की 2,532 कॉस्मेटिक क्रीम भी जब्त की गईं, जिनकी कीमत करीब 9.26 लाख रुपये आंकी गई है।

डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी इन प्रतिबंधित और बिना वैध दस्तावेजों वाले सामानों को भारत में अवैध रूप से खपाने की कोशिश कर रहे थे। एजेंसी अब यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क के पीछे कौन लोग जुड़े हैं और इससे पहले कितनी बार इसी तरह की खेप भारत लाई गई थी। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा