दिशा सालियान मौत मामला   सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

Disha Salian Death Case: बॉम्बे HC के आदेश पर CBI ने शुरू की जांच, मुंबई पुलिस से मांगी केस फाइल

Disha Salian Death Case: दिशा सालियान मौत मामले की जांच सीबीआई ने औपचारिक रूप से संभाल ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद एजेंसी ने मुंबई पुलिस से केस से जुड़े तमाम दस्तावेज मांगे हैं।

रूपम सिंह

Bombay High Court Order Mumbai Police Case File Documents: दिशा सालियान की मौत के करीब छह साल पुराने मामले में अब जांच का नया अध्याय शुरू हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथ में ले ली है।

जांच आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई ने मुंबई पुलिस से मामले से संबंधित पूरी केस फाइल और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।

मुंबई पुलिस से मांगे गए दस्तावेज

सीबीआई की ओर से केस से जुड़े रिकॉर्ड हासिल किए जाने के बाद मामले की जांच नए सिरे से आगे बढ़ने की संभावना है।

एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों, अब तक हुई जांच और मामले से जुड़े अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा करेगी। इसके बाद जांच की दिशा और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

8-9 जून 2020 की रात हुई थी मौत

दिशा सालियान की मौत 8 और 9 जून 2020 की दरम्यानी रात मुंबई के मालाड इलाके में हुई थी। वह एक ऊंची इमारत से गिर गई थीं।

घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच की थी। समय बीतने के साथ यह मामला लगातार चर्चा में बना रहा और इससे जुड़े कई सवालों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते रहे।

अब सीबीआई जांच पर नजर

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई के जांच संभालने से मामले में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। अब जांच एजेंसी के सामने सबसे अहम चुनौती उपलब्ध रिकॉर्ड और अब तक की जांच के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करना होगी। सीबीआई की जांच में सामने आने वाले तथ्यों और निष्कर्षों पर अब सभी की नजर रहेगी।

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब