दिशा सालियन मौत (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

दिशा सालियन मौत मामला: पिता ने हाई कोर्ट में CBI जांच की मांग, सुनवाई में लगातार देरी

Disha Salian की 2020 में हुई संदिग्ध मौत के मामले में उनके पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग की है। सुनवाई में देरी और न्यायाधीशों के अलग होने से मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।

अपूर्वा नायक

Disha Salian Death Case: दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की 2020 में हुई संदिग्ध मौत के मामले में उनके पिता सतीश सालियन ने न्याय की मांग को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उन्होंने याचिका दायर कर मामले की सीबीआई जांच और कथित अपराध के संबंध में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की है। उनका आरोप है कि मामले की निष्पक्ष जांच अब तक नहीं हो सकी है।

साजिश और मामले को दबाने के आरोप

सतीश सालियन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उनकी बेटी की मौत केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी हिंसा का परिणाम हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश की गई। इसी कारण उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग उठाई है।

2020 में हुई थी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दिशा सालियन की 8 जून 2020 को मालाड स्थित एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। उस समय मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। हालांकि, परिवार लगातार इस मामले में गहन जांच और न्याय की मांग करता रहा है।

सुनवाई में देरी और न्यायाधीशों का अलग होना

मामले की सुनवाई फिलहाल लंबित है। हाल ही में न्यायमूर्ति संदेश पाटिल ने पूर्व में सीबीआई के लिए विशेष लोक अभियोजक रहने के कारण खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। इससे पहले न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे भी न्यायिक कार्यभार के कारण मामले से अलग हो चुकी हैं। लगातार हो रही देरी के चलते परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है और मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा