दिशा सालियान मौत मामला, बॉम्बे हाई कोर्ट सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़! DCP पूरन संभालेंगे जांच, HC के आदेश के बाद CBI एक्टिव

Disha Salian Death Case: दिशा सालियान की संदिग्ध मौत मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली है। वरिष्ठ अधिकारी पूरन कुमार को विशेष जांच अधिकारी बनाया गया है।

रूपम सिंह

Bombay High Court Disha Salian Death Case: दिशा सालियान मौत मामले में एक नया और बेहद महत्वपूर्ण मोड़ सामने आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के कड़े रुख और स्पष्ट निर्देशों के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने, इस चर्चित मामले की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में ले ली है।

जांच एजेंसी ने अपने बेहद काबिल और कड़क डीसीपी पूरन कुमार को विशेष जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस नई और मजबूत तैनाती के बाद से ही लंबे समय से सुस्त पड़ी इस जांच में नया मोड़ आ गया है।

जिससे अब सालों से दबे कड़वे रहस्यों और सच के बाहर आने की उम्मीद जगी है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मालवानी स्थित, एक इमारत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई थी।

इस घटना ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था और राजनीतिक गलियारों से लेकर सामाजिक मंचों तक तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था।

पूरा सच आएगा सामने

स्थानीय पुलिस की शुरुआती कार्रवाई से परिजन और आम लोग संतुष्ट नहीं थे। जिसके बाद से ही सीबीआई जांच की लगातार मांग उठ रही थी। अब अदालत के सीधे हस्तक्षेप के बाद सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी पूरन कुमार पूरे मामले की, नए सिरे से बाल की खाल निकालने की तैयारी में है।

इस हाई-प्रोफाइल जांच के तहत पुरानी मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों, क्राइम सीन और तमाम प्रमुख गवाहों के बयानों का गहन री-ऑडिट किया जाएगा, हर किसी की निगाहे अब सीबीआई और पूरन कुमार की इस जांच पर टिकी हैं कि, क्या वे दिशा सालियान की संदिग्ध मौत से जुड़ा पूरा सच दुनिया के सामने ला पाएंगे।

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात