शाइना NC और संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे होंगे गिरफ्तार? संजय राउत के बयान पर शाइना एनसी का पलटवार

Shaina NC Response To Sanjay Raut: शाइना एनसी ने संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर सिर्फ नाम आने पर गिरफ्तारी होती है, तो दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे को भी गिरफ्तार होना चाहिए।

गोरक्ष पोफली

Shaina NC Slams Sanjay Raut: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के बयानों पर शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ नाम आने पर गिरफ्तारी होती है तो उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को भी गिरफ्तार होना चाहिए।

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने ठाणे के पार्टी नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। संजय राउत ने एकनाथ शिंदे गुट की नेता और ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे और पति राजेंद्र शिंदे को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी।

हत्या का आरोप और साजिश का दावा

संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि प्रदीप पूर्णेकर की हत्या एक 'कॉन्ट्रैक्ट किलिंग' थी, जिसकी साजिश नीलकंठ टावर स्थित मीनाक्षी शिंदे के आवास पर रची गई थी। इसी मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए शाइना एनसी ने पलटवार किया।

शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने मीडिया से कहा, संजय राउत का नया लॉजिक है और ये लॉजिक उनके लिए उल्टा पड़ेगा। वे कहते हैं कि नाम आया तो मीनाक्षी शिंदे को अरेस्ट कीजिए। चलो मान लिया, तो दिशा सालियान केस में उनके नेता का नाम शामिल है, तो क्या उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे गिरफ्तार होंगे? उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, सच्चाई के आधार पर देखें तो हर दिन संजय राउत का नाम आता है, कहीं न कहीं तो उनको हमेशा जेल में बैठना चाहिए।

अन्य मामलों को लेकर चेतावनी

शाइना एनसी ने आगे कहा, और जो स्टेटमेंट हमने दिया है, इससे हम डरने वाले नहीं हैं। क्योंकि मीनाक्षी शिंदे ने कोई गलत काम नहीं किया है। खैर आपको दिशा सालियान के केस में बहुत सोचना पड़ेगा। मीठी रिवर क्लीनिंग के केस में और जो आपके फाइनेंशियल रेगुलैरिटीज हैं, उसमें।

शाइना एनसी ने कहा कि संजय राउत रोजाना कुछ न कुछ आरोप लगाते हैं, लेकिन उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। मीनाक्षी शिंदे ने कोई गलत काम नहीं किया है, इसलिए शिवसेना उनके साथ खड़ी है।

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?