Devendra Fadnavis:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

प्रधानमंत्री मोदी से धारावी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखने का अनुरोध करेंगे फडणवीस

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी से धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखने का अनुरोध करेगी।

आंचल लोखंडे

Dharavi Redevelopment Project: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुंबई में धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना (DRP) की आधारशिला रखने का अनुरोध करेगी।

शनिवार शाम पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने बताया कि उनकी सरकार धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए प्रतिबद्ध है और सभी पात्र व्यक्तियों को 350 वर्ग फुट के फ्लैट मिलेंगे। उन्होंने कहा,“हम प्रधानमंत्री मोदी से धारावी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखने का अनुरोध करेंगे।”

पहली पात्रता सूची जारी

इस परियोजना के तहत पिछले साल पहली पात्रता सूची जारी की गई थी, जिसमें महत्वाकांक्षी झुग्गी पुनर्विकास योजना के तहत नए मकानों के लिए 75 प्रतिशत से अधिक मकान मालिक पात्र पाए गए थे। डीआरपी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, धारावी में 1 जनवरी 2000 से पहले बसे सभी वास्तविक निवासी धारावी के भीतर 350 वर्ग फुट के फ्लैट के लिए पात्र हैं।

कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा

ऐसे सभी निवासी पुनर्वास के लिए पात्र होंगे, बशर्ते वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। जो लोग 1 जनवरी 2000 और 1 जनवरी 2011 के बीच आए और बसे हैं, उन्हें धारावी के बाहर वैकल्पिक स्थानों पर 300 वर्ग फुट के फ्लैट मिल सकते हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विपक्षी दल शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा