वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री ने साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री ने साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनकी शहादत मानवता के लिए प्रेरणा

Veer Bal Diwas: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह और साहिबजादों के अतुलनीय बलिदान को विश्व इतिहास में अद्वितीय बताया।

आंचल लोखंडे

Guru Gobind Singh Sacrifice: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि दसवें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह और उनके पूरे परिवार द्वारा किए गए बलिदान न केवल भारत के इतिहास में, बल्कि विश्व इतिहास में भी अद्वितीय हैं। मुख्यमंत्री सायन स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर दरबार में ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर आयोजित कीर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे। यह दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अरदास भी की। साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फडणवीस ने कहा कि अपार व्यक्तिगत हानि के बावजूद गुरु गोविंद सिंह अपने सिद्धांतों से कभी विचलित नहीं हुए और उन्होंने मानवता की रक्षा तथा धर्म की स्थापना का सशक्त संदेश दुनिया को दिया।

गुरु गोविंद सिंह और साहिबजादों का बलिदान अतुलनीय : फडणवीस

उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह ने अत्याचारों का साहसपूर्वक सामना किया और निर्भय होकर शहादत को स्वीकार किया। उनका बलिदान समाज को प्रेरणा देता है और अन्याय के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहने का संदेश देता है।

‘वीर बाल दिवस’

मुख्यमंत्री ने 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस दिन सभी सिख गुरुओं को स्मरण करें, उनके परिवारों के बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और मानवता की रक्षा के लिए दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर साहिबजादों की शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी