देवेंद्र फडणवीस व राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'आत्मचिंतन करो', बिहार में कांग्रेस की हार के बाद देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को दी सलाह

Devendra Fadnavis Statement: बिहार चुनाव नतीजों पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को आत्मचिंतन की सलाह दी। कहा कि जब तक सुधार नहीं करेंगे, हारते रहेंगे।

आकाश मसने

Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। फडणवीस ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि अगर वह हार का आत्मचिंतन नहीं करेंगे तो वे हर बार असफल ही होंगे। यह बयान तब आया जब राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनावी परिणाम चौंकाने वाले हैं क्योंकि चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया था। उन्होंने परिणाम को चौंकाने वाला बताते हुए लिखा कि वे एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और 'इंडी' गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

सीएम फडणवीस का तीखा पलटवार

राहुल गांधी के इस पोस्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत जवाब दिया। सीएम फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी जब तक आत्म-परीक्षण नहीं करेंगे, तब तक मिट्टी-पलीद करते ही रहेंगे। फडणवीस ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व के विश्वास की 'प्रचंड जीत' बताया। उन्होंने बिहार को इस जनादेश के लिए बधाई और धन्यवाद दिया, और कहा कि बिहार आगे भी सकारात्मक रूप से विकसित और समृद्ध होगा।

जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर दिया जनादेश

मीडिया से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने सबसे पहले एनडीए को बधाई दी और कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह से चुनाव प्रचार को आकार दिया, यह जीत उसी की बदौलत है।

भाजपा नेता फडणवीस ने कहा कि हमें बड़ी जीत मिली है। बिहार में लोगों ने जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर एनडीए को वोट दिया, जो एक बड़ा जनादेश है।

सीएम फडणवीस ने यह भी कहा कि बिहार ने महागठबंधन, खासकर कांग्रेस को एक सबक दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वे संवैधानिक संस्थाओं और दूसरे राज्यों की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करते हैं, तो वे उन्हें वोट नहीं देंगे।

फडणवीस ने टिप्पणी की कि कांग्रेस को इतनी कम सीटें पहले कभी नहीं मिलीं। उन्होंने अंत में कहा कि अगर कांग्रेस नहीं सुधरी, तो उनका सफाया हो जाएगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला