देवेंद्र फडणवीस (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई

फडणवीस ने मुंबई पुलिस को बताया देश की नंबर वन पुलिस, बिश्नोई गैंग पर साधा निशाना

CM Fadnavis On Bishnoi Gang: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस को देश की नंबर वन पुलिस बताया। कहा- बिश्नोई गैंग फायरिंग से दहशत फैलाने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपी बचकर नहीं निकल पाते।

अखिलेश तिवारी, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस को देश की नंबर वन पुलिस बताया है।

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग फायरिंग करके लोगों के मन में डर पैदा करता है।

  • पुलिस की तत्परता और सक्रियता से अपराधी आसानी से फरार नहीं हो पाते।

Devendra Fadnavis Compliments Mumbai Police: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस की कार्यक्षमता की तारीफ करते हुए उसे देश की नंबर वन पुलिस बताया है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में डर पैदा करने की कोशिश करता है, लेकिन मुंबई पुलिस ऐसे आरोपियों को वारदात के बाद फरार होने का मौका नहीं देती।

पुलिस की तत्परता के कारण आरोपी जल्द ही गिरफ्त में आ जाते हैं।

अपराधियों के भागने के सभी रास्ते बंद

फडणवीस ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि शहर की पुलिस अपराधियों पर लगातार नजर रखती है और वारदात के बाद उनकी तलाश में तेजी से कार्रवाई करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई आरोपी फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन से फरार होने की कोशिश करता है, तो मुंबई पुलिस उसे ट्रेन से ही गिरफ्तार कर लेती है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक, पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों के लिए घटना को अंजाम देकर आसानी से भाग निकलना संभव नहीं है।

विदेश में पकड़ा गया गैंग का मास्टरमाइंड

मुख्यमंत्री ने बिश्नोई गैंग के नेटवर्क पर कार्रवाई को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैंग के एक मास्टरमाइंड को विदेश में पकड़ा गया है। साथ ही दावा किया कि गैंग के दूसरे मास्टरमाइंड को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने विदेश में पकड़े गए आरोपी का नाम और गिरफ्तारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

फिल्मी हस्तियों को मिल रही धमकियों के बीच बयान

फडणवीस का यह बयान मुंबई में फिल्मी हस्तियों और अन्य लोगों को मिल रही धमकियों तथा फायरिंग की घटनाओं के बीच आया है। पिछले कुछ समय से बिश्नोई गैंग का नाम शहर में हुई कई आपराधिक घटनाओं और धमकी भरे संदेशों के संदर्भ में सामने आता रहा है। इन घटनाओं ने मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था और कारोबारियों व फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है।

दहशत फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर

मुख्यमंत्री ने अपने बयान के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि मुंबई पुलिस ऐसी घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उनके मुताबिक, गैंग का मकसद फायरिंग के जरिए दहशत फैलाना है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों को खुली छूट नहीं मिल रही है।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें