मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और माइक ब्लूमबर्ग  सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

ब्लूमबर्ग संग फडणवीस की बड़ी डील, सड़क सुरक्षा से स्वास्थ्य तक नवाचार, मुंबई में बनेगा 350KM मेट्रो का महाजाल

Mumbai Bloomberg Maharashtra Development Partnership: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने माइक ब्लूमबर्ग से मुलाकात के बाद सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ ऊर्जा में सहयोग पर जोर दिया।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • ब्लूमबर्ग के संस्थापक माइक ब्लूमबर्ग से मिले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

  • सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा और प्रशासन में सहयोग पर जोर।

  • मुंबई में करीब 350 किमी मेट्रो नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य।

  • अगले वर्ष 70 किमी अतिरिक्त मेट्रो मार्ग शुरू करने की योजना।

  • पुणे में इंजीनियरिंग केंद्र के विस्तार की तैयारी।

Bloomberg Partnership Devendra Fadnavis Mumbai Metro Road Safety: मुंबई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ब्लूमबर्ग के संस्थापक माइक ब्लूमबर्ग से मुलाकात के बाद कहा कि साझेदारी से महाराष्ट्र में सड़क सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा और प्रशासनिक नवाचार को बढ़ावा मिल सकता है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ब्लूमबर्ग के साथ साझेदारी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस सहयोग के जरिए सड़क सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा और प्रशासन में नवाचार से जुड़ी पहलों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मुंबई के होटल सेंट रेजिस में ब्लूमबर्ग के संस्थापक माइक ब्लूमबर्ग से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि कंपनी ने भारत में कारोबार के 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारत में कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है, जबकि मुंबई और पुणे में उसके कार्यालय हैं।

मुंबई में 350 किमी मेट्रो नेटवर्क का लक्ष्य

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले शहर में मेट्रो नेटवर्क लगभग 11 किलोमीटर का था, जिसे अब करीब 350 किलोमीटर तक विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

उनके अनुसार, लगभग 100 किलोमीटर मार्ग पर मेट्रो सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। अगले वर्ष तक 70 किलोमीटर अतिरिक्त मार्ग पर सेवाएं शुरू करने और 2029-30 तक पूरे नेटवर्क को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। पुणे में भी मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की योजना पर काम किया जा रहा है।

पुणे में इंजीनियरिंग केंद्र का विस्तार

माइक ब्लूमबर्ग ने कहा कि भारत में कंपनी की शुरुआत मुंबई के एक छोटे कार्यस्थल से हुई थी और अब यहां उसका मुख्यालय है। उन्होंने बताया कि पुणे में 100 से अधिक इंजीनियर कार्यरत हैं। कंपनी वहां अपने इंजीनियरिंग केंद्र का विस्तार करने की योजना बना रही है।

स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा में भी सहयोग

ब्लूमबर्ग ने कहा कि कंपनी करीब दो दशकों से सार्वजनिक स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर रही है। भविष्य में भी भारत और महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए उपयोगी समाधान विकसित करने का प्रयास जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने उम्मीद जताई कि इस साझेदारी से राज्य में विकास से जुड़ी पहलों को गति मिलेगी और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 1:30 बजे सुप्रीम कोर्ट मार्च की शुरुआत

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम