सलमान खान (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Salman Khan: पर्सनैलिटी राइट्स विवाद में फंसे सलमान खान, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Maharashtra News: सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने चीन की एक कंपनी की याचिका पर नोटिस जारी किया है। अभिनेता को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करना होगा।

अपूर्वा नायक

Salman Khan News In Hindi: जहां एक ओर भारत-चीन तनाव की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चीन की सरकार असहज नजर आ रही है, वहीं अब चीन की एक कंपनी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला

यह विवाद उस समय सामने आया, जब दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए एक अहम आदेश पारित किया था। इस आदेश के तहत किसी भी तीसरे पक्ष को सलमान खान के नाम, तस्वीर, आवाज या पहचान का बिना अनुमति व्यावसायिक उपयोग करने से रोका गया था।

चीनी कंपनी ने जताई आपत्ति

अब चीन की एक कंपनी ने इसी आदेश को लेकर अदालत में याचिका दायर की है। कंपनी का दावा है कि यह निषेधाज्ञा उसके व्यावसायिक हितों को प्रभावित कर रही है। इसी आधार पर कंपनी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

पहले भी कोर्ट में मजबूत रहा सलमान का पक्ष

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में कई बॉलीवुड सितारों ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर अदालत का रुख किया है। सलमान खान भी उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने नाम और छवि के अनधिकृत इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है।

फिल्म और अंतरराष्ट्रीय संदर्भ

इस पूरे मामले को ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म से जुड़े अंतरराष्ट्रीय माहौल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म को लेकर पहले ही चीन की नाराजगी सामने आ चुकी है, ऐसे में चीनी कंपनी की याचिका ने इस कानूनी लड़ाई को और संवेदनशील बना दिया है।

27 फरवरी पर टिकी निगाहें

अब सभी की निगाहें 27 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि कोर्ट इस याचिका पर क्या रुख अपनाती है और सलमान खान की पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े आदेश में कोई बदलाव होता है या नहीं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान