-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bjp Uddhav Thackeray Shiv Sena Ubt Alliance Talks Maharashtra
BJP-Shivsena UBT के फिर करीब आने की आहट, महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण संभव
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर संभव है। भाजपा और शिवसेना यूबीटी के बीच नए सिरे से बातचीत के संकेत मिल रहे हैं, जिससे शिंदे गुट की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।

देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र में पिछले तीन साल के अंदर जिस तरह से राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी तेजी से बदली है, उसे देखते हुए लोगों ने यहां की राजनीतिक दोस्ती और दुश्मनी पर सोचना भी बंद कर दिया है।
इसी बीच, एक बार फिर भाजपा और शिवसेना यूबीटी के बीच नए सिरे से बातचीत का प्रयास शुरू किया जा रहा है। यह बताया जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को यह लगता है कि उसने भले ही मुंबई बीएमसी में अपना परचम लहरा लिया है लेकिन उसकी सहयोगी शिवसेना शिंदे वह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।
जिसकी उम्मीद भाजपा ने की थी। इसके अलावा भाजपा नेतृत्व को यह भी लगता है कि जिस तरह से एकनाथ शिंदे लगातार नाराज होते रहते हैं, वह महाराष्ट्र भाजपा नेताओं के बीच एक गलत संदेश देते रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
जनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
ऐसे में अगर उद्धव ठाकरे की शिवसेना उनके साथ आ जाए तो यह भाजपा गठबंधन के लिए अधिक बेहतर होगा। हालांकि इसके लिए भाजपा अपनी शर्तों पर यूबीटी के साथ गठबंधन चाहती है। जहां यूबीटी का कहना है कि भाजपा पहले ऐलान कर शिंदे को अलग करे।
उसके उपरांत वह आगे की बातचीत करेगी, भाजपा सूत्रों के मुताबिक शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि बीएमसी चुनाव में यूबीटी का प्रदर्शन भले ही खराब दिख रहा हो, लेकिन मौजूदा परिदृश्य में उनके प्रदर्शन को खराब नहीं माना जा सकता है।
ये भी पढ़ें :-
फडणवीस की सहमति से होगा अंतिम फैसला
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस समय यूबीटी के पास संगठन के नाम पर शिवसेना के एक चौथाई से भी कम कार्यकर्ता है लेकिन इसके बाद भी उसने अपनी सीटों की संख्या 30 से बढ़ाकर 60 तक पहुंचाने में सफलता हासिल की। वह कई ऐसे इलाकों में भी आगे रहीं, जहां शिंदे अपना वर्चस्व होने कर दावा करते थे, ऐसे में यह तय है कि यूबीटी फिलहाल खत्म नहीं हुई है।
अगर उसे भाजपा का सहयोग मिल जाए तो वह अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर सकती है। इसके अलावा हिंदू हृदय सम्राट रहे बाला साहब ठाकरे की विरासत इस समय भी यूबीटी के पास ही है। हालाकि यह देखना होगा कि उद्धव किन शर्तों पर एनडीए में वापस आना चाहेंगे, यह निश्चित तौर पर कांग्रेस गठबंधन में असहज है।
ये भी पढ़ें :- Davos Tour से महाराष्ट्र को बड़ी सौगात: 30 लाख करोड़ के निवेश समझौते, सीएम फडणवीस का दावा
अगर वह एनडीए में आते हैं तो महाराष्ट्र में काग्रेस को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा यूचीटी के एनडीए में आने से फायर ब्रांड हिंदू नेता की पहचान रखने वाले राज ठाकरे भी एनडीए में आ सकते है, जिससे महाराष्ट्र में एनडीए लगभग अपराजित हो सकता है। हालांकि भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा कि अंतिम निर्णय फडणवीस की सहमति से ही होगा।
Bjp uddhav thackeray shiv sena ubt alliance talks maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














