दाऊद इब्राहिम, हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर नहीं चला BMC का बुलडोजर, मस्जिद आई आड़े, स्थानीय लोगों पे किया विरोध

Dawood Ibrahim Mumbai House: मुंबई के भिंडी बाजार में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर बीएमसी की बुलडोजर कार्रवाई स्थानीय लोगों के भारी विरोध के कारण टल गई।

अखिलेश तिवारी, आकाश मसने

Highlights

  • दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई रोक

  • स्थानीय लोगों के विरोध के बाद BMC ने लिया फैसला

  • हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना परिसर में स्थित मस्जिद जद में आने की आशंका

BMC action on Dawood Ibrahim House: मुंबई के नागपाड़ा स्थित पाकमोडिया स्ट्रीट में बुधवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी थी, लेकिन धार्मिक स्थल को लेकर स्थानीय लोगों के भारी विरोध के कारण मुंबई महानगरपालिका (BMC) को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी।

हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना परिसर में दाऊद का पुश्तैनी घर, उसका पुराना कार्यालय और मस्जिद मौजूद है। विवाद इस बात को लेकर खड़ा हुआ कि तोड़क कार्रवाई की जद में धार्मिक स्थल भी आ सकता है। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट विरोध जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थल को किसी भी सूरत में नहीं हटाया जाना चाहिए।

SBUT कर रहा है इलाके का विकास

पाकमोडिया स्ट्रीट और सेकंड कूपर स्ट्रीट का यह इलाका सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (SBUT) के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का हिस्सा है। ट्रस्ट इस क्षेत्र को नए सिरे से विकसित कर रहा है। इसी विकास प्रक्रिया के तहत पुरानी इमारतों और निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, धार्मिक स्थल को लेकर स्थानीय लोगों की आपत्ति ने इस प्रक्रिया को नया मोड़ दे दिया है।

विरोध के बाद नहीं हुई कार्रवाई

बुधवार सुबह से ही बीएमसी की कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा थी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की टीम के पहुंचने और तोड़क कार्रवाई की तैयारी के बीच स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। धार्मिक स्थल को हटाने की आशंका को लेकर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। विरोध को देखते हुए बीएमसी ने बुधवार को कोई तोड़क कार्रवाई नहीं की।

फिलहाल दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर और उससे जुड़े परिसर पर कार्रवाई कब होगी, यह स्पष्ट नहीं है। वहीं, धार्मिक स्थल को लेकर दोनों पक्षों के बीच बना मतभेद इस पूरे मामले का प्रमुख मुद्दा बन गया है।

मुसाफिरखाना में दाऊद से जुड़ी पुरानी संपत्तियां

भिंडी बाजार, पाकमोडिया स्ट्रीट इलाका दाऊद इब्राहिम के पारिवारिक इतिहास से जुड़ा रहा है। हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना परिसर में उसका पुश्तैनी घर और पुराना कार्यालय होने की बात कही जाती है। यही वजह है कि इस इमारत को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। प्रस्तावित कार्रवाई के चलते एक बार फिर यह परिसर सुर्खियों में आ गया है।

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

यूपी में पंचायत चुनाव टला! योगी कैबिनेट ने संशोधन अध्यादेश को दी मंजूरी, जानें अब कब होंगे चुनाव

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स