Dadar Station Taxi Scam (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

Mumbai Crime: दादर में टैक्सी वालों की गुंडागर्दी खत्म! 2000 रुपये किराया वसूलने वाले 7 जालसाज गिरफ्तार

Mumbai Taxi Driver: मुंबई की माटुंगा पुलिस ने दादर में यात्रियों से अवैध किराया वसूलने वाले 7 टैक्सी ड्राइवरों को गिरफ्तार कर 4 टैक्सियां जब्त की हैं। ये चंद किमी के लिए 2000 रुपए तक किराया वसूलते थे।

अनिल सिंह

Dadar Station Taxi Scam: मुंबई के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक, दादर (पूर्व) में यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें लूटने वाले टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ माटुंगा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। चंद किलोमीटर की दूरी के लिए हजारों रुपये वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल होने वाली 4 टैक्सियों को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई से उन टैक्सी चालकों में हड़कंप मच गया है जो मीटर बंद कर यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं।

देश की आर्थिक राजधानी में आने वाले पर्यटकों और आम नागरिकों के साथ बढ़ती ठगी की वारदातों को देखते हुए प्रशासन ने अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है।

1800 से 2000 रुपये तक की वसूली

यह मामला 24 से 26 जनवरी के बीच का है, जब गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में काफी भीड़ थी। दादर रेलवे स्टेशन (पूर्व) के बाहर से दो अलग-अलग यात्रियों ने टैक्सी ली थी। आरोप है कि टैक्सी ड्राइवरों ने कुछ ही मिनटों के सफर के लिए यात्रियों को डरा-धमकाकर उनसे 1800 रुपये और 2000 रुपये की अवैध मांग की और जबरन वसूले। पीड़ित यात्रियों ने इस 'लूट' की शिकायत माटुंगा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की।

CCTV और बिछाया गया जाल: 7 गिरफ्तार

माटुंगा पुलिस ने दादर ईस्ट इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस ने पाया कि यह कोई छिटपुट घटना नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह है जो भोले-भाले यात्रियों को निशाना बनाता है।

बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी गई पूरी नकदी बरामद कर ली है।

टैक्सी जब्त: गिरोह द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चार टैक्सियों को कब्जे में ले लिया गया है और उनके परमिट रद्द करने के लिए आरटीओ (RTO) को पत्र लिखा गया है।

गिरफ्तारी: पकड़े गए 7 आरोपियों में मुख्य टैक्सी ड्राइवर और उनके वे साथी शामिल हैं जो यात्रियों को फंसाकर गाड़ी तक लाते थे।

मीटर बंद करने वालों पर बढ़ेगी सख्ती

मुंबई के दादर, कुर्ला, बांद्रा और बोरीवली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर टैक्सी ड्राइवरों द्वारा मीटर से न चलने और 'फिक्स्ड रेट' के नाम पर लूट मचाने की शिकायतें आम हैं। माटुंगा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो भी ड्राइवर मीटर के बिना यात्रा करेगा या यात्रियों से बदतमीजी करेगा, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने भी यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा मीटर से ही सफर करें और अधिक किराया मांगने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सूचित करें।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब