Ola-Uber को टक्कर देने आ रही Bharat Taxi, सस्ती राइड और ड्राइवरों को बड़ा फायदा, आज होगा लॉन्च

Affordable Taxi Service In India: भारत में एक नए देसी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। यह ऐप कॉपरेटिव मॉडल पर आधारित है।
Bharat Taxi is set to compete with Ola and Uber, offering cheaper rides launched today
Bharat Taxi (Source. Navabharat)
Published on
Updated on

Commission Free Taxi App: आज से भारत में एक नए देसी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। यह ऐप कॉपरेटिव मॉडल पर आधारित है, जिसके जरिए आम लोगों को कैब, बाइक टैक्सी और ऑटो जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Ola और Uber जैसे बड़े नामों से होगा, लेकिन Bharat Taxi खुद को एक किफायती और ड्राइवर-फ्रेंडली विकल्प के तौर पर पेश कर रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे लॉन्च

Bharat Taxi की लॉन्चिंग आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह ऐप पहले से ही एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक, इसकी औपचारिक लॉन्चिंग आज करीब 3 बजे की जाएगी। लॉन्च से पहले ही इस ऐप को लेकर सोशल मीडिया और ऐप स्टोर्स पर चर्चा तेज हो गई है।

सस्ती राइड और बेहतर सेफ्टी का दावा

ऐप स्टोर पर दी गई जानकारी के अनुसार, Bharat Taxi का मकसद किफायती राइड उपलब्ध कराना है, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को फायदा हो। सेफ्टी के लिहाज से इसमें SOS बटन दिया गया है, जो एक क्लिक में मदद का मैसेज भेज सकता है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स अपने ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट्स पहले से सेट कर सकते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत अलर्ट पहुंच सके।

ऐप का इंटरफेस कैसा है?

Bharat Taxi ऐप का यूजर इंटरफेस काफी सिंपल और फ्रेंडली है। ऐप ओपन करते ही स्क्रीन पर "Jai भारत" लिखा दिखाई देता है, जो इसे एक देसी पहचान देता है। इसके बाद यूजर्स को कैब, टू-व्हीलर टैक्सी, ऑटो और यहां तक कि मेट्रो टिकट बुकिंग तक के ऑप्शन मिलते हैं। ऐप को आकर्षक बनाने के लिए कई जगह एनिमेशन का इस्तेमाल किया गया है।

Bharat Taxi कैसे करता है काम?

Bharat Taxi का मॉडल बाकी कैब एग्रीगेटर्स से अलग है। यह अमूल की तरह एक कॉपरेटिव मॉडल पर काम करता है। इसमें हर ड्राइवर को “सारथी” कहा गया है और हर सारथी इस को-ऑपरेटिव में 5 शेयर का मालिक होगा। इस मॉडल का मकसद ड्राइवरों को सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म का भागीदार बनाना है।

ड्राइवरों के लिए सिर्फ ₹30 रोजाना फीस

Bharat Taxi में ड्राइवरों को ऐप इस्तेमाल करने के लिए रोजाना सिर्फ ₹30 देने होंगे। वहीं Ola और Uber जैसे प्लेटफॉर्म पर हर राइड पर कमीशन काटा जाता है, जिसे लेकर ड्राइवर लंबे समय से नाराजगी जताते रहे हैं। ऐसे में Bharat Taxi का यह फिक्स्ड फीस मॉडल ड्राइवरों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

क्या बदलेगा कैब मार्केट का खेल?

अगर Bharat Taxi अपने वादों पर खरा उतरता है, तो यह लोअर और मिडिल क्लास यात्रियों के साथ-साथ ड्राइवरों के लिए भी एक मजबूत विकल्प बन सकता है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह देसी ऐप Ola-Uber को कितनी कड़ी टक्कर दे पाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com