साइबर ठगी प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)  
मुंबई

इंडियन ओवरसीज बैंक में फर्जी खातों से साइबर ठगी का भंडाफोड़, मुंबई साइबर पुलिस ने 7 पर दर्ज की FIR

Mumbai Cyber Police: मुंबई मध्य साइबर पुलिस ने IOB की शाखाओं में फर्जी खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 7 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज की गई है।

रूपम सिंह

Indian Overseas Bank Mumbai Cyber Fraud: मुंबई की मध्य साइबर पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) की विभिन्न शाखाओं में फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोलकर कथित रूप से साइबर ठगी की रकम को खपाने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का इस्तेमाल देशभर में साइबर अपराध से अर्जित धन को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था।

सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में सलमान हबीब पठान, चिराग टोपरानी, साजिद कोठावाला, सैयद वहीउद्दीन, राकेश मिश्रा, रक्षित हेगड़े और आर्यन ठक्कर सहित सात नामजद आरोपियों तथा उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, सलमान पठान ने कथित तौर पर साइबर अपराध से प्राप्त धन को हासिल करने के उद्देश्य से यह नेटवर्क तैयार किया था।

फर्जी दस्तावेजों से खोले गए करंट अकाउंट

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों और नकली स्टांप की मदद से कई कथित शेल कंपनियां तैयार कीं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर इंडियन ओवरसीज बैंक की दादर, माहिम, बोरीवली और मीरा रोड शाखाओं में कई म्यूल करंट अकाउंट खोले गए। पुलिस का आरोप है कि इन खातों के माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धन को पहले जमा किया जाता था और फिर विभिन्न खातों में स्थानांतरित किया जाता था।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

मुंबई पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को शिकायत मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस कथित सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा इस नेटवर्क के जरिए कितनी राशि का लेन-देन किया गया। पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा