रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान शिवसेना सांसद (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान

CSMT To Sawantwadi Express CSMT: से सावंतवाड़ी के बीच नियमित एक्सप्रेस ट्रेन की मंजूरी मिलने पर शिवसेना सांसदों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के की महनत सफल।

गोरक्ष पोफली

CSMT Sawantwadi New Express Train: कोंकणवासियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस से सावंतवाड़ी रोड के बीच नियमित एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मंजूरी देने पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का सम्मान मंगलवार को नई दिल्ली में शिवसेना और कोकणवासियों की ओर से किया गया।

इस अवसर पर शिवसेना संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे, सांसद नरेश म्हस्के, महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर, सांसद संजय दिना पाटील, सांसद श्रीरंग बारणे और सांसद ओम राजे निंबालकर मौजूद थे।

श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के ने की मांग

इस ट्रेन को शुरू कराने के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के ने लंबे समय से प्रयास किए थे। उनके प्रयासों के बाद रेलवे ने कोकण रेल मार्ग पर इस नियमित ट्रेन को हरी झंडी दी है। रेलवे की जानकारी के अनुसार यह ट्रेन कोकण रेल मार्गपर चलेगी और रास्ते में 22 स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

गणपति और नियमित यात्रियों को बड़ी राहत

इस नई ट्रेन से गणेशोत्सव के दौरान में गांव जाने वाले प्रवासी यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। अभी त्योहारों के समय टिकट और भीड़ की समस्या रहती थी, वह अब काफी हद तक कम होगी।

साथ ही रोजाना आवागमन करने वाले कोकणवासियों को भी नियमित और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिल गया है। शिवसेना नेताओं ने कहा कि यह ट्रेन कोकण के विकास और कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया कि कोकण रेलवे के आधुनिकीकरण और नई सेवाओं के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई