विजय वडेट्टीवार, उद्धव ठाकरे व शरद पवार (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार को बड़ा दिया झटका, BMC चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान

BMC Election News: बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। विजय वडेट्टीवार ने घोषणा की कि पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी। जिससे महा विकास अघाड़ी में हलचल मच गई है।

आकाश मसने

Congress Will Contest BMC Elections Alone: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों की घोषणा से पहले, कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। इस निर्णय से उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) को बड़ा झटका लगा है।

बीएमसी चुनावों के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा होने से पहले ही कांग्रेस ने मुंबई में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लेकर महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

विजय वडेट्टीवार ने किया ऐलान

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी। जिससे एमवीए गठबंधन में शामिल शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एमवीए महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के खिलाफ प्रमुख विपक्षी गठबंधन है। कांग्रेस के इस "एकला चलो" नीति अपनाने के बाद, इस पूरे गठबंधन की स्थिरता और एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हाईकमान ने दिया ये आदेश

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि यह निर्णय स्थानीय नेताओं के आग्रह पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्थानीय नेताओं ने अकेले चलने के लिए आग्रह किया है। इस स्थिति में हाईकमान से बात की गई।

कांग्रेस हाईकमान का रुख यह था कि लोकल लेवल पर स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाए। इसी निर्देश के तहत, मुंबई के स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव अकेले लड़ेगी।

मुंबई कांग्रेस की जोर-शोर से तैयारी

इस बीच, मुंबई कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ की अध्यक्षता में तैयारियां चल रही हैं। मुंबई कांग्रेस इकाई ने 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। पार्टी ने 227 वार्डों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।

मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक सुरेशचंद्र राजहंस ने बताया कि 227 वार्डों की उम्मीदवारी के लिए 1150 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। राजहंस ने यह भी बताया कि मुंबई के सभी छह जिलों से इच्छुक उम्मीदवारों की तरफ से त्वरित प्रतिक्रिया मिल रही है।

चूंकि नगर निगम के लिए आरक्षण की घोषणा जल्द ही की जाएगी, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा। सांसद सुरेशचंद्र राजहंस ने पुष्टि की कि वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रियता से तैयारी कर रहे हैं।

(एजेंसी एनपुट के साथ)

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें