अविनाश पांडे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Congress Mission UP: यूपी में सत्ता वापसी की तैयारी, कांग्रेस करेगी 403 सीटों पर मुकाबला

Uttar Pradesh Assembly Election 2027 को लेकर कांग्रेस ने सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। 1.69 लाख बीएलए तैनात किए गए हैं और राज्यभर में 17 से अधिक जनसभाएं होंगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

मुंबई में कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में अविनाश पांडे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राज्य भर में जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है।

पांडे ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक लगभग 1.69 लाख बूथ-स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए हैं, जो लगभग सभी मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद के तहत मतदाता सत्यापन के कार्य में लगे हुए हैं, जबकि प्रदेश में लगभग दो लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को पंजीकृत और प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनवरी से अगले दो महीनों में पूरे उत्तर प्रदेश में 17 से अधिक सार्वजनिक सभाएं आयोजित की जाएंगी।

केंद्र की सत्ता की राह यूपी से जाएगी

मांडे ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में खुद को मजबूती से स्थापित किए बिना कांग्रेस केंद्र की सत्ता में वापसी नहीं कर सकती गठबंधन के सवाल पर पांडे ने कहा कि अभी कोई फिसला करना जल्दबाजी होगी, हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी सभी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लडने वाले अजय राय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मतभेद हैं। उन्होंने कहा, "हम पहले ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का स्वाद चखा चुके है और अब विधानसभा चुनाव में सरकार बदल देंगे।" राय ने आरोप लगाया कि भाजपा के वादों की पोल खुल गई है और लोग अब पैसे के लिए भी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज