कांग्रेस विधायक अमीन पटेल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

कांग्रेस विधायक अमीन पटेल पहुंचे फडणवीस के 'गणपति दरबार', पाला बदलने की अटकलें

मुंबई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल सोमवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास सागर बंगले पर पहुंच गए। जिसके बाद मुंबई में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

आकाश मसने

मुंबई: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में नेताओं के दल बदल की आशंका व्यक्त की जा रही है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं, विधायकों एवं इच्छुक उम्मीदवारों में उम्मीदवारी, सुरक्षित सीट व जीत की गारंटी की तलाश शुरू हो गई है। इन्हीं आशंकाओं के बीच मुंबई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल सोमवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास सागर बंगले पर पहुंच गए। जिसके बाद मुंबई में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। पटेल की फडणवीस से मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी सागर पहुंच गए। इससे देखने वाले लोग असमंजस में पड़ गए।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा अभी तक नहीं की है। इसी तरह राज्य के दो प्रमुख सियासी गठबंधनों में शामिल राजनीतिक दलों के बीच सीटों का बंटवारा भी अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर महीने में हो सकते हैं। खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी दावा कर रहे हैं कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। इसी पृष्ठभूमि में नेताओं, विधायकों एवं इच्छुक उम्मीदवारों में उम्मीदवारी, सुरक्षित सीट व जीत की गारंटी की तलाश शुरू हो गई है। ऐसे में विधायक अमीन पटेल के सागर पहुंचने से राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है।

ये है चर्चा की वजह

अमीन पटेल को कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा का करीबी माना जाता है। लोकसभा चुनाव से पहले देवड़ा, कांग्रेस छोड़कर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए थे और शिंदे गुट से उन्हें राज्यसभा में जाने का मौका मिल गया। देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने के बाद से पटेल के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि सागर बंगले पर पर जाकर अमीन ने सभी को चौंका दिया।

मैं कांग्रेसी ही रहूंगा

कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कहा कि मैं आज देवेंद्र फडणवीस से दो वजहों से मिलने आया हूं। पहली गणपति के अवसर पर मेरी सद्भावना यात्रा है और दूसरा आज ईद-ए-मिलाद है। विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती भी यहां मौजूद हैं और मैं फडणवीस से निवेदन करने आया हूं कि गणेश विसर्जन के अगले दिन निकलने वाले जुलूस के दौरान पुलिस सहयोग करें। मैं जन्म से ही कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा। मैं राहुल गांधी के नेतृत्व में काम कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।

औपचारिक मुलाकात

बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले अमीन पटेल, देवेंद्र फडणवीस के घर सिर्फ गणपति दर्शन के लिए गये थे। इसमें कुछ भी नया नहीं है और राजनीति जैसा कुछ भी नहीं है। कल शरद पवार अमरीश पटेल के निजी हेलीपैड पर उतरे। मेहमान के घर आने पर गुलदस्ता देना, महाराष्ट्र की संस्कृति है। हालांकि, कल ऐसी खबरें आई थीं कि अमरीश पटेल तुतारी (तुरही) थामेंगे। यह उचित नहीं हैं।

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना