ईंधन की कीमतों में भारी उछाल: विजय वडेट्टीवार की भविष्यवाणी (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

170 का होगा पेट्रोल और 150 पहुंचेगा डीजल'; कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की सनसनीखेज भविष्यवाणी

Vijay Wadettiwar Petrol Diesel Price Prediction: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का दावा: डेढ़ महीने में पेट्रोल ₹170 और डीजल ₹150 पार जाएगा, आरसी बुक देखकर मिल रहा ईंधन।

अनिल सिंह

Petrol Diesel Price Prediction: महाराष्ट्र में एक तरफ जहां किसान बेमौसम बारिश और फसलों के सही दाम न मिलने से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ ईंधन की बढ़ती कीमतों और ग्रामीण इलाकों में इसकी अनुपलब्धता ने उनकी कृषि गतिविधियों को पूरी तरह ठप कर दिया है. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस आर्थिक संकट पर सरकार को घेरते हुए कहा, "अगर पांच-सात महीने नहीं, तो अगले महज डेढ़ महीने में ही डीजल की कीमत 150 रुपये और पेट्रोल की कीमत 170 रुपये तक पहुंच जाएगी। जिस तरह से यह देश चलाया जा रहा है, उससे पूरा तंत्र बर्बादी की ओर बढ़ रहा है और देश का मध्यम वर्ग पूरी तरह समाप्त होने की कगार पर है।"

वडेट्टीवार ने तंज कसते हुए कहा कि यदि केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार यह ढिंढोरा पीट रहे हैं कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है, तो फिर आम जनता और किसानों को परेशान क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि किसानों को अपने ही ट्रैक्टर में डीजल भरवाने के लिए कतारों में लगकर अपनी आरसी बुक दिखानी पड़ रही है, जो इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि भविष्य में एक बहुत बड़ा ईंधन संकट आने वाला है।

'चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट', एसआईआर और चुनावों पर तीखी आलोचना

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईआर (SIR) मामले पर दिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय वडेट्टीवार ने देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे अदालत के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन यह बात पूरी तरह साफ है कि चुनाव आयोग (ECI) भाजपा के एक एजेंट की तरह काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के शासन वाले राज्यों जैसे बंगाल और बिहार में सत्ता हथियाने में नाकाम रहने के बाद, सत्तापक्ष एसआईआर के नाम पर वोट बटोरने और विपक्ष के मतों को कम करके चुनाव जीतने का खेल खेल रहा है।

मराठा बनाम ओबीसी आरक्षण पर रुख और खाली सरकारी खजाने का दावा

मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल के नए आंदोलन के एलान पर बोलते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि जरांगे अपने समुदाय के मुद्दे के लिए लड़ रहे हैं और हम ओबीसी (OBC) के अधिकारों के लिए लड़ेंगे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने केवल आदेश तैयार किए हैं लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। वडेट्टीवार ने दावा किया, "राज्य सरकार का खजाना अब पूरी तरह खाली हो चुका है, इसे बुरी तरह लूटा गया है और अब सरकार के पास किसी भी समुदाय को देने के लिए कुछ भी शेष नहीं बचा है।" उन्होंने आरक्षण के 50 प्रतिशत के कोटे और ओपन कैटेगरी में ओबीसी के अवसरों को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं पर दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र के घटनाक्रमों के अलावा विजय वडेट्टीवार ने पड़ोसी राज्य कर्नाटक में चल रही मुख्यमंत्री बदलने की सुगबुगाहट पर भी कांग्रेस का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक के सभी घटनाक्रमों पर पैनी नजर बनाए हुए है। हालांकि वहां नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार राजनीतिक चर्चाएं और कयासबाजी जारी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा और कोई भी फैसला संगठन के हित में ही होगा।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन