कांग्रेस नेता ने भाजपा का उड़ाया मजाक (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
मुंबई

शनिवार वाड़ा में मुस्लिम महिलाओं के नमाज अदा करने के विरोध,कांग्रेस नेता ने भाजपा का उड़ाया मजाक

Shaniwarwada:कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने सोमवार को कहा कि पुणे के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़े जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वहां गोमूत्र छिड़का गया।

आंचल लोखंडे
Mumbai News: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने सोमवार को कहा कि पुणे के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़े जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वहां गोमूत्र छिड़कने की घटना ऐसी है कि इसे सुनकर माथा पकड़ लेना पड़े।
x ऐसी है कि इसे सुनकर माथा पकड़ लेना पड़े। ‘एक्स' पर एक पोस्ट में, सावंत ने कहा कि शनिवार वाड़ा में मस्तानी भी थी। उन्होंने पोस्ट में पूछा, “पेशवा सरदारों ने ही छत्रपति का झंडा उतारकर ‘यूनियन जैक' फहराया था। अगर वो औरतें ऐसी जगह पर ईश्वर का नाम लें, तो पेट में दर्द होने लगता है। क्या किसी ने आपको वहां बैठकर ध्यान करने से रोका है?”ब्रिटेन के झंडे को ‘यूनियन जैक' कहा जाता है। सावंत ने कहा कि शनिवार वाडा में पेशवाकालीन दरगाह हैं। उन्होंने बताया कि पेशवाओं को इससे कोई समस्या नहीं थी।

वाड़ा को ही गोमूत्र से धोना चाहिए

युवा पेशवा नारायणराव की नृशंस हत्या का उल्लेख करते हुए सावंत ने कहा कि पुणे के लोग अब भी कहते हैं कि वे वाड़े से “चाचा, मुझे बचाओ” की चीखें सुन सकते हैं। सावंत ने पूछा, “तो, सर्वशक्तिमान (ईश्वर) का नाम लेना अच्छी बात है, आप लोग खुद ‘राम राम' क्यों नहीं जपते?”कांग्रेस नेता ने कहा, “शनिवार वाड़ा में इतना कुछ हो चुका है कि भाजपाइयों, आपके तर्क के अनुसार, तो पूरे वाड़ा को ही गोमूत्र से धोना चाहिए। इस तरह जनता को भी पता चल जाएगा कि आपकी मानसिकता कितनी पिछड़ी है।”

गोमूत्र छिड़ककर और प्रार्थना

पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाड़ा परिसर में मुस्लिम महिलाओं के एक समूह द्वारा नमाज अदा करने का एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद रविवार को विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। भाजपा की राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी के नेतृत्व में कुछ हिंदू संगठनों ने गोमूत्र छिड़ककर और प्रार्थना कर प्रतीकात्मक रूप से उस स्थान का “शुद्धिकरण” किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म, 45 मिनट तक हुई चर्चा

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान