महा विकास आघाड़ी का महामोर्चा (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

BJP से मिलीभगत, खतरे में लोकतंत्र, EC के खिलाफ़ भयंकर बवाल! MVA ने बिना परमिशन निकाला महामोर्चा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में वोटर्स लिस्ट में कथित धांधली व वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्ष की महाविकास आघाडी के साथ राज ठाकरे की मनसे ने सत्य मार्च के जरिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया।

प्रिया जैस

Maha Vikas Aghadi Morcha: महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं ने एक सुर में कहा कि बीजेपी, चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर वोटर्स लिस्ट में फर्जी नाम को जोड़ने के अलावा वोट चोरी के कारनामे को अंजाम दे रही है। इस वजह से देश का लोकतंत्र खतरे में है। इस मार्च में एनसीपी-एसपी अध्यक्ष शरद पवार, ठाकरे बंधु (उद्धव व राज ठाकरे के अलावा कांग्रेस के सीनियर नेता बालासाहेब थोरात, विजय वडेट्टीवार व नसीम खान ने भाग लिया।

इस प्रदर्शन के लिए पुलिस परमिशन न मिलने के बावजूद सभी विपक्षी नेता ने मुंबई मेट्रो सिनेमा से बीएमसी मुख्यालय तक मार्च किया। रैली दोपहर 1 बजे शुरू हुई। बाद में प्रमुख नेताओं ने बीएमसी मुख्यालय के पास बने स्टेज से लोगों को संबोधित किया। इस मार्च में विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी भारी संख्या में भाग लिया।

वोट चोरी रोकना सबकी जिम्मेदारी : पवार

एनसीपी-एसपी अध्यक्ष शरद पवार ने सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार फर्जी वोटरों को जोड़ने के अलावा वोट चोरी में शामिल लोगों को बचाने का कम कर रही है। पवार ने कहा कि अब वोट चोरी रोकना आम लोगों के साथ हमारी जिम्मेदारी है। एनसीपी-एसपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि जो लोग चुनाव आयोग के झूठ को साबित करने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ ही केस दर्ज किया जा रहा है। हमारी मांग अपने लिए नहीं है। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि लोकतंत्र में संविधान द्वारा हमें दिए गए अधिकारों की रक्षा हो।

मेरा फर्जी मोबाइल नंबर दिया : उद्धव

यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने खुलासा करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से उनका व परिवार का नाम हटाने के लिए फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया गया, यह धांधली की बानगी है। ऐसे में निकाय चुनाव क्यों होना चाहिए।

महाराष्ट्र में लाखों फर्जी वोटर्स : राज

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि ईसीआई मतदाता सूचियों को दुरुस्त किए बिना जल्दबाजी में निकाय चुनाव कराना चाहती है। मेरे पास मालाबार हिल निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने वाले 4,500 मतदाताओं की सूची है और वे कल्याण ग्रामीण, डोंबिवली, भिवंडी और मुरबाड निर्वाचन क्षेत्रों में रहते हैं। महाराष्ट्र में ऐसे लाखों फर्जी मतदाता है, जिन्होंने दो बार मतदान किया है।

पहले फर्जी मतदाता बाहर करो : थोरात

कांग्रेस के बालासाहेब थोरात ने कहा कि यह सत्य मार्च आयोग के साथ मिलीभगत करने वाली बीजेपी के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के लिए इस्तेमाल की गई मतदाता सूचियों में बहुत सारी कमियां है। इन सूचियों को सहीं करने के बाद ही स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाने चाहिए।

जवाब में बीजेपी का मूक मोर्चा

भाजपा ने 'सत्य मार्च के विरोध में मूक मोर्चा निकाला। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि विपक्ष निकाय चुनावों में अपनी हार से पहले का बहाना बना रही है। आरोप लगाने की जगह विपक्ष को हार के लिए आत्म विश्लेषण करना चाहिए।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना