देवेंद्र फडणवीस मुंबई कार्यक्रम फोटो सोर्स- X
मुंबई

26/11 हमला देश के संविधान और लोकतंत्र पर हमला था: फडणवीस, पुलिसकर्मियों को मुफ्त एम्बुलेंस की सौगात

26/11 Martyrs Tribute Mumbai: गेटवे ऑफ इंडिया पर 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र पुलिसकर्मियों के लिए मुफ्त कार्डियक एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया।

रूपम सिंह

Highlights

  • गेटवे ऑफ इंडिया पर 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि।

  • सीएम फडणवीस ने विशेष मशाल जलाकर दी श्रद्धांजलि।

  • पुलिसकर्मियों के लिए मुफ्त कार्डियक एम्बुलेंस सेवा शुरू।

  • भूमि पेडनेकर सहित कई हस्तियां कार्यक्रम में शामिल।

  • सीएम बोले- 26/11 का हमला संविधान और लोकतंत्र पर हमला था।

  • महाराष्ट्र समेत 36 जिलों और विदेशों में मशाल रैली का आयोजन।

Devendra Fadnavis Cardiac Ambulance Service: 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर महाराष्ट्र पुलिस बॉयज एसोसिएशन की ओर से गेटवे ऑफ इंडिया पर शहीदों और हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहीदों को नमन किया और विशेष मशाल प्रज्वलित की। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए मुफ्त कार्डियक एम्बुलेंस सेवा का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला था 26/11

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 26/11 का आतंकी हमला केवल मुंबई पर हमला नहीं था, बल्कि यह देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को चुनौती देने की कोशिश थी। उन्होंने आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस तथा बलिदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। ऐसी घटनाओं को रोकना केवल सुरक्षा एजेंसियों की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ितों और शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।

पुलिसकर्मियों के लिए मुफ्त कार्डियक एम्बुलेंस सेवा

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुफ्त कार्डियक एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया गया। इस पहल का मकसद पुलिसकर्मियों को जरूरत के समय त्वरित चिकित्सा सहायता और स्वास्थ्य संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है।

इसके बाद एकता, सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देते हुए मशाल रैली निकाली गई। आयोजन में शामिल लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लगातार 12वें वर्ष आयोजित हुआ कार्यक्रम

महाराष्ट्र पुलिस बॉयज एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष राहुल अर्जुनराव डुबाले के नेतृत्व में यह आयोजन लगातार 12वें वर्ष किया गया। गेटवे ऑफ इंडिया पर यह कार्यक्रम आठवीं बार आयोजित हुआ। इस वर्ष आयोजन का विस्तार महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों के अलावा गुजरात, कर्नाटक और इटली तक रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों के सम्मान, पुलिसकर्मियों के कल्याण और आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA