चिन्मयी श्रीपदा Vs कमल हसन (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

MeToo आरोपों के बीच वैरामुथु को सम्मान, सिंगर चिन्मयी ने कमल हासन की सराहना पर जताई आपत्ति

MeToo Allegations Case: मीटू आरोपों का सामना कर चुके तमिल गीतकार वैरामुथु को ज्ञानपीठ सम्मान देने की घोषणा के बाद विवाद खड़ा हो गया है। सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने कमल हासन की प्रतिक्रिया की आलोचना की।

अपूर्वा नायक

Chinmayi Sripada Vairamuthu Controversy: सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने कई बार तमिल गीतकार और कवि वैरामुथु पर टिप्पणी की है। वैरामुथु मीटू आरोपित हैं। उन्हें हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा हुई, जिससे बहस शुरू हो गई।

चिन्मयी ने इस सम्मान की कड़ी आलोचना की और सुपरस्टार कमल हासन से सवाल किया कि उन्होंने पुरस्कार की घोषणा के बाद वैरामुथु की तारीफ क्यों की। कमल हासन ने उन्हें सार्वजनिक रूप से बधाई दी थी और अपने मार्गदर्शक के रूप में उन्हें स्वीकार किया था।

चिन्मयी श्रीपदा ने कहा कि 2018 में अलग-अलग उम्र की कई महिलाओं ने वैरामुथु को अपना उत्पीड़क बताया था। आज उसी व्यक्ति को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जा रहा है, जबकि जयकांतन जैसे व्यक्ति की बेटी ने वैरामुथु को उस समय बेनकाब किया था जब उन्होंने जयकांतन की सराहना करते हुए एक फर्जी पत्र पेश किया था।

केरल की एक समिति ने वैरामुथु को ओएनवी कुरुप पुरस्कार के लिए चुना था जिसे बाद में वापस ले लिया गया क्योंकि वहां के समाज में न्याय की आवाजें उठीं और ओएनवी कुरुप के नाम को कलंकित करने के खिलाफ विरोध हुआ।

चिन्मयी ने कमल हासन की भी आलोचना की और कहा कि ताकतवर पुरुष अक्सर महिलाओं के आरोपों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा में इतनी ताकत रखने वाले पुरुष जब राजनीति में आते हैं तो उन महिलाओं की आवाज पूरी तरह अनसुनी कर देते हैं जिन्होंने रिकॉर्ड पर आकर कहा कि उनके 'अंकल-मार्गदर्शक' ने उन्हें उत्पीड़ित किया।

पुरुष कभी हमारे पक्ष में नहीं होंगे

  • उन्होंने महिलाओं से कहा कि यह याद रखना चाहिए कि पुरुष कभी हमारे पक्ष में नहीं होंगे, सबसे अजीब बात यह है कि उनकी अपनी पार्टी की एक महिला ने सार्वजनिक रूप से कवि का नाम लिया था।
  • अंत में पुरुष अपने भाइयों, अंकल, पिता, दोस्तों और मार्गदर्शकों के साथ ही खड़े रहेंगे। कई महिलाएं मानसिक रूप से परेशान हुई लेकिन किसे फर्क पड़ता है?

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब