विजय वडेट्टीवार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

चंद्रपुर किडनी रैकेट पर सियासत तेज, पद्मश्री डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

Chandrapur Kidney Racket Case में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। किसान से 1 लाख के कर्ज पर 74 लाख वसूलने और किडनी निकलवाने का आरोप लगा।

अपूर्वा नायक

Chandrapur Kidney Racket Case: कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने चंद्रपुर किडनी रैकेट मामले में दावा किया है कि दिल्ली के जिस डॉक्टर का नाम इस मामले में सामने आया है, वह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित है।

चंद्रपुर जिले के एक किसान द्वारा साहूकार का कर्ज चुकाने के लिए अपनी किडनी बेचने का चौंकाने वाला मामला 16 दिसंबर, 2025 को सामने आया था। बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने यह मुद्दा उठाया। इस चर्चा में विजय वडेट्टीवार के अलावा विधायक अर्जुन खोतकर ने भी भाग लिया।

मास्टरमाइंड के खिलाफ लगाएं मकोका

वडेट्टीवार ने पूछा कि क्या यह सरकार पद्मश्री से सम्मानित आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने की हिम्मत दिखाएगी। उन्होंने किडनी रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड और इसमें शामिल साहूकारों के खिलाफ मकोका के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि साहूकारों के षड्यंत्र में फंसकर एक किसान परिवार तबाह हो गया।

ऐसे में पीड़ित किसान परिवार को सीएम रिलीफ फंड से 10 लाख की तुरंत सहायता दी जानी चाहिए। इस पर गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ऐसे मामलों में कानून को और सख्त बनाने के लिए काम करेगी। पीड़ित परिवार की भी मदद की जाएगी।

1 लाख का कर्ज, 74 लाख वसूले

चंद्रपुर के किसान रोशन कुले से 1 लाख के कर्ज के लिए एक साहूकार ने 74 लाख वसूले, रोशन ने कर्ज चुकाने के लिए ट्रैक्टर और खेत भी बेच दिए, जब इसके बाद भी कर्ज खत्म नहीं हुआ तो किसान को अपनी किडनी बेचने पर मजबूर होना पड़ा। उसे डेटा सेंटर में नौकरी का वादा करके विदेश भेजा गया लेकिन बाद में उसकी किडनी निकाल ली गई।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी