महाराष्ट्र कृषि, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

किसानों को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, फसल नुकसान पर अब मिलेंगे 11 से 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर

Maharashtra Crop Damage: केंद्र सरकार ने NDRF सहायता मानकों में किया संशोधन। असिंचित खेती पर ₹11,000 और सिंचित पर मिलेंगे ₹22,000 प्रति हेक्टेयर। मृतक के परिजनों को अब मिलेंगे 8 लाख रुपये।

रूपम सिंह

Highlights

  • फसल नुकसान पर किसानों को 11 हजार से 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता।

  • आपदा में मृतक के परिवार को अब 8 लाख रुपये मिलेंगे।

  • पशुधन, मुर्गीपालन और मकान नुकसान की सहायता राशि भी बढ़ी।

Centre NDRF Assistance Norms Crop Damage: प्राकृतिक आपदा और सूखे की मार झेल रहे किसानों को केंद्र सरकार ने बड़ी आर्थिक राहत दी है। एनडीआरएफ के तहत दी जाने वाली सहायता के मानकों में बदलाव किया गया है।

नए नियमों के अनुसार, अब असिंचित खेती के नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 11 हजार रुपये और सिंचित खेती के नुकसान पर 22 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। फल बागानों के नुकसान पर मिलने वाली राशि भी बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर कर दी गई है।

इसके अलावा पशुधन, मुर्गीपालन और मकानों के नुकसान के लिए मिलने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन निधि के तहत आर्थिक सहायता के मानकों में संशोधन किया है।

इसके तहत असिंचित खेती के नुकसान पर मिलने वाली सहायता 8,500 रुपये से बढ़ाकर 11 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर कर दी गई है। सिंचित खेती के लिए यह राशि 17 हजार से बढ़ाकर 22 हजार रुपये की गई है। इसी तरह फल बागानों के नुकसान पर अब 22,500 रुपये के बजाय 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेंगे।

मृतक के परिवार को अब 8 लाख रुपये

नए मानकों के अनुसार, प्राकृतिक आपदा में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार को अब 4 लाख के बजाय 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर मिलने वाली सहायता 1 लाख 25 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 60 हजार रुपये कर दी गई है। दुर्गम क्षेत्रों में मकान पूरी तरह गिरने पर यह राशि 1 लाख 30 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 70 हजार रुपये होगी। मकान को आंशिक या मामूली नुकसान होने पर मिलने वाली सहायता भी 5 हजार से बढ़ाकर 8,500 रुपये कर दी गई है।

राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार

नए मानकों को लागू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी देनी होगी। ऐसे में 1 अप्रैल के बाद अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को बढ़ी हुई दरों के अनुसार सहायता मिलेगी या नहीं, इस पर नजरें टिकी है। राज्य सरकार ने पहले सूखा प्रभावित किसानों की सहायता के लिए केंद्र को 31 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था।

अब सहायता के मानकों में बदलाव होने के बाद राज्य को संशोधित प्रस्ताव भेजना पड़ सकता है, केंद्र सरकार की ओर से संशोधित सहायता मानक वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों के लिए लागू किए जाएंगे, इनकी शुरुआत वित्त वर्ष 2026-27 से होगी, ऐसे में 1 अप्रैल 2026 के बाद हुई आपदाओं से हुए नुकसान पर संशोधित दरों के अनुसार सहायता मिलने की संभावना है।

पशुधन के नुकसान पर भी बढ़ी सहायता

  • प्राकृतिक आपदा में गाय, भैस, घोड़े या ऊंट जैसे बड़े पशुओं की मृत्यु होने पर मिलने वाली सहायता 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है।

  • बकरी, भेड़ और सूअर जैसे छोटे पशुओं के लिए यह राशि 4 हजार से बढ़ाकर 5,500 रुपये की गई है।

  • गधे और खच्चर जैसे भार ढोने वाले पशुओं के नुकसान पर सहायता 20 हजार से बढ़ाकर 25,400 रुपये कर दी गई है।

  • मुर्गीपालकों को भी राहत देते हुए प्रति मुर्गी (100 मुर्गियों तक) सहायता 100 से बढ़ाकर 130 रुपये कर दी गई है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस