मध्य रेल राजभाषा पखवाड़ा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Railway Hindi Diwas Celebrations: मध्य रेल ने मनाया राजभाषा पखवाड़ा, डीआरएम ने बांटे पुरस्कार

Central Railway Rajbhasha Pakhwada: मध्य रेल के मुंबई मंडल में 1 से 18 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़े का समापन समारोह डीआरएम हिरेश मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Central Railway Mumbai Division: मध्य रेल के मुंबई मंडल के राजभाषा विभाग की ओर से 1 से 18 सितंबर तक विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस निमित्त आयोजित राजभाषा पखवाड़े के समापन समारोह की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक हिरेश मीना ने की।

इस अवसर पर उन्होंने हिंदी दिवस संदेश का वाचन करते हुए कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए सरल, सहज और व्यवहारिक हिंदी के इस्तेमाल पर जोर दिया।

हिंदी और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा

हिंदी दिवस संदेश वाचन के बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी नीरज यादव ने रेल मंत्री का हिंदी दिवस संदेश पढ़कर सुनाया। वहीं अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) ने महाप्रबंधक का हिंदी दिवस संदेश वाचन किया।

राजभाषा पखवाड़े के दौरान मुंबई मंडल में हिंदी और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें राजभाषा/भारतीय संस्कृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, ‘पर्ची चुनो, अपने विचार लिखो’ प्रतियोगिता, काव्य भावार्थ एवं समीक्षा लेखन, पोस्टर बनाओ और हिंदी सुलेखन प्रतियोगिता शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में मंडल के कुल 155 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

पुरस्कार देकर सम्मानित

पखवाड़े के तहत मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन, कुर्ला (डीजल), सानपाडा कारशेड और कल्याण रेलवे स्कूल में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समापन समारोह में प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन), अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन एवं संरक्षा), विभिन्न शाखाओं के अधिकारी तथा राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी (शेड) एवं संपर्क वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी सुधाकर मलिक ने किया।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प