Western Railway Special Trains  (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई

गणेशोत्सव में कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मध्य रेल चलाएगा 34 स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल

Ganpati Special Trains 2026: गणेशोत्सव पर मध्य रेलवे चलाएगा 34 स्पेशल ट्रेनें। LTT-मडगांव आरक्षित और पनवेल-चिपलूण अनारक्षित मेमू ट्रेनों के फेरे, ठहराव और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी यहां देखें।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Ganpati Special Trains For Konkan: गणपति उत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेल ने 34 अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है।

इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-मडगांव के बीच 4 आरक्षित ट्रेन सेवाएं और पनवेल-चिपलूण के बीच 30 अनारक्षित मेमू सेवाएं शामिल हैं।

LTT-मडगांव के बीच 4 सेवाएं

ट्रेन संख्या 01003 स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 और 19 सितंबर 2026 को सुबह 7:50 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:45 बजे मडगांव पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01004 स्पेशल मडगांव से 15 और 18 सितंबर को शाम 4 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:05 बजे LTT पहुंचेगी।

ट्रेनों का ठहराव

इन ट्रेनों का ठहराव ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में 3 एसी 3-टियर, 8 स्लीपर क्लास, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल निर्धारित कोच संरचना होगी।

पनवेल-चिपलूण के बीच 30 अनारक्षित मेमू सेवाएं

ट्रेन संख्या 01159 मेमू पनवेल से 10 से 14 सितंबर तथा 18 से 27 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर रात 10:20 बजे चिपलूण पहुंचेगी। वापसी में 01160 मेमू चिपलूण से सुबह 9 बजे चलेगी और दोपहर 2:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।

इन सेवाओं का संचालन 15 से 17 सितंबर के बीच नहीं होगा। मेमू ट्रेनों में 8-कार रेक होंगे और पेण, रोहा, कोलाड, मानगांव, वीर, खेड़ और अंजनी सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

बुकिंग 8 सितंबर से

ट्रेन 01003 की बुकिंग 8 सितंबर से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और पर शुरू होगी। अनारक्षित टिकट सामान्य शुल्क के साथ UTS प्रणाली से लिए जा सकेंगे। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 6 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख