मध्य रेल त्योहार विशेष ट्रेनें फोटो सोर्स- AI
मुंबई

दीवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा: अब तक 580 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, यूपी-बिहार के लिए और ट्रेनों की घोषणा

Mumbai Festival Special Trains: दीवाली और छठ के लिए मध्य रेल 162 नई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मुंबई और पुणे से यूपी, बिहार और दिल्ली के लिए बुकिंग 2 अक्टूबर से शुरू होगी। कुल विशेष ट्रेनें 580 हुईं।

सूर्यप्रकाश मिश्र, रूपम सिंह

Central Railway Festival Special Trains: दीवाली और छठ पूजा पर घर लौटने की तैयारी कर रहे लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने 162 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने की घोषणा की है।

इन नई सेवाओं के साथ ही अब तक घोषित विशेष ट्रेनों की कुल संख्या 580 हो गई है। खासतौर पर मुंबई और पुणे से उत्तर प्रदेश तथा बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा की गई है।

एलटीटी-समस्तीपुर-एलटीटी

मध्य रेल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक एलटीटी-समस्तीपुर-एलटीटी साप्ताहिक एसी स्पेशल की 12 सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, जबकि वापसी ट्रेन 01044 समस्तीपुर से 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी।

इस ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

दानापुर के लिए सबसे ज्यादा 88 सेवाएं

यूपी-बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान एलटीटी-दानापुर-एलटीटी दैनिक स्पेशल का है। इस रूट पर कुल 88 सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन 01143 एलटीटी से 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रतिदिन रवाना होगी, जबकि 01144 दानापुर से 10 अक्टूबर से 22 नवंबर तक रोज चलेगी। ट्रेन के मार्ग में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

एलटीटी संतरागाछी के लिए एसी सुपरफास्ट

01107 एलटीटी संतरागाछी के लिए साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी। उसी तरह 01108 साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को संतरागाछी से 11बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 9:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन

ठाणे शहर, कल्याण, इगतपुरी (01108 के लिए), नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

एलटीटी-बनारस-एलटीटी

05168 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 6:10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 00:50 बजे बनारस पहुंचेगी। 05167 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक

शनिवार को 9:50 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसका ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छियोकी और वाराणसी होगा।

दिल्ली के लिए भी स्पेशल

खड़की- हजरत निजामुद्दीन– खड़की द्वि-साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट स्पेशल की 28 सेवाएं होंगी। 01483 द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल दिनांक 6 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को खड़की से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन 6.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

01484 द्विसाप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन दिनांक 7 अक्टूबर से 21 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को हजरत निजामुद्दीन से 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11 :15 बजे खड़की पहुंचेगी। इनका ठहराव लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर और मथुरा जंक्शन होगा।

साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल

01411 साप्ताहिक स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को 9:45 बजे खड़की से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 6:45 बजे सांगानेर पहुंचेगी। 01412 साप्ताहिक स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को 11:35 बजे सांगानेर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 9:30 बजे खड़की पहुंचेगी। ठहराव लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, कोटा और सवाई माधोपुर होगा।

आरक्षण 2 अक्टूबर से

विशेष ट्रेन संख्या 01043, 01143, 01107, 05168, 01483 और 01411 के लिए बुकिंग दिनांक 2 अक्टूबर से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। अनारक्षित कोच की बुकिंग सामान्य शुल्क पर यूटीएस सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है। विशेष ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय की जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस