मध्य रेलवे सुपरफास्ट ट्रेन सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मध्य रेलवे का बड़ा फैसला: महानगरी समेत 4 ट्रेनें होंगी सुपरफास्ट, नांदेड़-LTT एक्सप्रेस में बढ़ेंगे स्लीपर कोच

Pune Kazipet Express Superfast: मध्य रेलवे ने महानगरी एक्सप्रेस और पुणे-काजीपेट एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में अपग्रेड किया है। 20 जनवरी 2027 से इनके नंबर बदल जाएंगे।

रूपम सिंह

Highlights

  • मध्य रेलवे की 4 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 20 जनवरी 2027 से सुपरफास्ट श्रेणी में चलेंगी।

  • महानगरी और पुणे-काजीपेट एक्सप्रेस के नंबर बदलेंगे।

  • नांदेड़-एलटीटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

  • एसी थ्री टियर का एक कोच कम कर स्लीपर सीटें बढ़ाई जाएंगी।

  • नई कोच संरचना 21 से 24 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग ट्रेनों में लागू होगी।

Central Railway Superfast Trains: मध्य रेलवे ने चार मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 20 जनवरी 2027 से नए नंबरों के साथ चलेंगी। इसके अलावा नांदेड़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस की कोच संरचना में भी बदलाव किया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा, जबकि एसी श्री टियर का एक कोच कम किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल होने वाली ट्रेनों में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस महानगरी एक्सप्रेस, बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस महानगरी एक्सप्रेस, पुणे-काजीपेट एक्सप्रेस और काजीपेट-पुणे एक्सप्रेस शामिल हैं।

मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के नए नंबर, संशोधित समय और कोच संरचना की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों के मौजूदा समय में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

हालांकि, ट्रेन नंबर 22152 काजीपेट-पुणे एक्सप्रेस अब काजीपेट से दोपहर 1:25 बजे के बजाय 1:30 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 22177 महानगरी एक्सप्रेस वाराणसी में रात 3:27 बजे के बजाय 3:20 बजे और बनारस में रात 3:45 बजे के बजाय 3:40 बजे पहुंचेगी।

नांदेड़-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ाई जाएंगी स्लीपर सीटें

मध्य रेलवे ने ट्रेन नंबर 17665/17666 और 17667/17668 की कोच संरचना में भी बदलाव किया है। इन ट्रेनों में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा और एसी श्री टियर का एक कोच घटाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन में एक एसी प्रथम श्रेणी, दो एसी द्वितीय श्रेणी, पांच एसी तृतीय श्रेणी, आठ स्लीपर, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक जनरेटर वैन और एक द्वितीय श्रेणी सीटिंग सहित गार्ड ब्रेक वैन होगी।

इन चार ट्रेनों के बदलेंगे नंबर: छत्रपति शिवाजी

महाराज टर्मिनस-बनारस महानगरी एक्सप्रेस का नंबर 11093 से बदलकर 22177 और बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

महानगरी एक्सप्रेस का नंबर 11094 से बदलकर 22178 होगा। इसी तरह पुणे-काजीपेट एक्सप्रेस का नंबर 11437 से बदलकर 22151 और काजीपेट-पुणे एक्स्प्रेस का नंबर 11438 से बदलकर 22152 किया जाएगा।

ट्रेन_का_नामपुराना_नंबरनया_नंबर
सीएसएमटी-बनारस महानगरी एक्सप्रेस1109322177
बनारस-सीएसएमटी महानगरी एक्सप्रेस1109422178
पुणे-काजीपेट एक्सप्रेस1143722151
काजीपेट-पुणे एक्सप्रेस1143822152

दिसंबर से लागू होगी नई संरचना

कोच की यह नई संरचना ट्रेन नंबर 17665 नांदेड-एलटीटी एक्सप्रेस में 21 दिसंबर 2026 से, ट्रेन नंबर 17666 एलटीटी-नांदेड एक्सप्रेस में 22 दिसंबर 2026 से, ट्रेन नंबर 17667 नांदेड-एलटीटी एक्सप्रेस में 23 दिसंबर 2026 से और ट्रेन नंबर 17668 एलटीटी-नांदेड़ एक्सप्रेस में 24 दिसंबर 2026 से लागू होगी।

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

Shivangi Singh Wedding Photos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? देखें खास तस्वीरें

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम