जीशान सिद्दीकी ने संभाला मुंबई NCP अध्यक्ष का पदभार, सुनेत्रा अजित पवार और सुनील तटकरे रहे मौजूद

Mumbai Sunetra Pawar Leadership: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुंबई विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए जीशान सिद्दीकी ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और सुनील तटकरे की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।
Zeeshan Siddique took charge as the Mumbai NCP president
जीशान सिद्दीकी, सुनेत्रा पवार सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जीशान सिद्दीकी ने मुंबई एनसीपी अध्यक्ष का पदभार संभाला।

  • सुनेत्रा अजित पवार और सुनील तटकरे ने दी बधाई।

  • 2019 में कांग्रेस से बांद्रा पूर्व के विधायक बने।

  • 2024 में एनसीपी से चुनाव हार गए।

  • मुंबई में संगठन मजबूत करना और युवाओं को जोड़ना होगी चुनौती।

Zeeshan Siddique Mumbai NCP President: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने मुंबई में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी जीशान सिद्दीकी को सौंपी है। मुंबई विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए जीशान सिद्दीकी ने 25 नवंबर को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस से शुरू किया था राजनीतिक सफर

जीशान सिद्दीकी मुंबई के दिवंगत वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बांद्रा पूर्व सीट से जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने। बाद में उन्हें मुंबई युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। युवाओं के बीच सक्रियता और संगठनात्मक कामकाज के चलते उन्हें पार्टी में युवा चेहरे के रूप में पहचान मिली।

वर्ष 2024 में जीशान ने कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। उन्होंने बांद्रा पूर्व से एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार वरुण सरदेसाई से हार गए। अक्टूबर 2024 में उनके पिता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बावजूद जीशान ने राजनीति में अपनी सक्रियता जारी रखी। मई 2026 में वह महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने।

Zeeshan Siddique took charge as the Mumbai NCP president
26/11 के 18 साल बाद भी मुंबई के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा अधूरी, CCTV और AI के बावजूद चुनौतियां बरकरार

मुंबई में संगठन मजबूत करना बड़ी चुनौती

मुंबई शहर जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण महानगर में पार्टी की जिम्मेदारी संभालना जीशान सिद्दीकी के लिए अहम चुनौती है। एनसीपी को शहर में संगठन मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और युवाओं के बीच जनाधार बढ़ाने की जरूरत है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाना भी उनके सामने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Zeeshan Siddique took charge as the Mumbai NCP president
26/11 की 18वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

पदभार ग्रहण समारोह में एनसीपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नवाब मलिक, धनंजय मुंडे, विधायक सना मलिक-शेख, प्रताप पाटिल चिखलीकर, प्रदेश महिला अध्यक्ष वैशाली नागवड़े, प्रदेश युवा अध्यक्ष निखिल ठाकरे, मुंबई कार्याध्यक्ष शिवाजीराव नलावडे, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले, पार्टी प्रवक्ता सूरज चव्हाण और मुंबई महिला अध्यक्ष आरती साल्वी सहित कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।