स्पेशल ट्रेन (सोर्स: साेशल मीडिया) 
मुंबई

गर्मियों में घर जाना हुआ आसान! मुंबई और पुणे से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 176 स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट

Special Trains: मध्य रेल ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई और पुणे से गोरखपुर व दानापुर के लिए 176 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यहां देखें पूरा शेड्यूल।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai To Gorakhpur Special Train 2026: गर्मियां शुरू होते ही अपने गांव घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। इस गर्दी को देखते हुए मध्य रेल ने मुंबई-पुणे से गोरखपुर और दानापुर के लिए 176 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

मुंबई-गोरखपुर-मुंबई दैनिक विशेष ट्रेनें

मुंबई सीएसएमटी से गोरखपुर व गोरखपुर से सीएसएमटी के बीच 44 ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01079 विशेष ट्रेन 10 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन रात 10:30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 01080 विशेष गाड़ी 12 मार्च से

2 अप्रैल तक प्रतिदिन 2:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन रात 12:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। ये ट्रेनें  दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेंगी। कोच संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन होगी।

एलटीटी दानापुर रोजाना विशेष 44 सेवा

ट्रेन संख्या 01143 विशेष 10 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन 10.30 बजे एलटीटी से प्रस्थान कर अगले दिन 6.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01144 विशेष 11 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रतिदिन रात 9.30 बजे दानापुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 7.45 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव: ट्रेन ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन होगी।

पुणे-गोरखपुर-पुणे डेली 44 सेवाएं

ट्रेन संख्या 01415 विशेष ट्रेन 10 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन पुणे से सुबह 6.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01416 विशेष 11 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 3.15 बजे पुणे पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होगा।

कोच संरचना: 1 एसी-2 टियर, 5 एसी-3 टियर, 6 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड का ब्रेक वैन होगी।

पुणे-दानापुर-पुणे 44 विशेष

ट्रेन संख्या 01449 विशेष प्रतिदिन 10 मार्च से 31 मार्च तक पुणे से 3:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 2:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01450 विशेष प्रतिदिन 12 मार्च से 2 अप्रैल तक दानापुर से सुबह 5 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6:15 बजे पुणे पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर होगा।

कोच संरचना: 1 एसी 2-टियर, 5 एसी 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन है।

इन विशेष ट्रेनों के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी सभी पीआरएस और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुली है। अनारक्षित कोच के लिए सामान्य शुल्क पर बुकिंग यूटीएस सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट