गांजे की तस्वीर   प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
मुंबई

मुंबई में चल रही थी गांजे की खेती! पुलिस ने किया भंडाफोड़, बोरीवली की कॉलोनी से चल रहा था नशे का कारोबार

Mumbai Home Busted Inside News: बोरिवली पश्चिम की एमएचबी कॉलोनी में पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की मध्यरात्रि एक मकान के भीतर चल रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ कार्रवाई में पुलिस ने सामग्री बरामद की।

प्रमोद यादव

Hydroponic Cannabis Contraband News: मुंबई के बोरिवली पश्चिम की एमएचबी कॉलोनी में पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की मध्यरात्रि एक मकान के भीतर चल रही कथित हाइड्रोपोनिक गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। गणपत पाटिल नगर की गली नंबर 4 में जीवदानी माता मंदिर के पास स्थित मकान पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने सूखा गांजा, खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, रसायन और अन्य सामग्री बरामद की। मामले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 15 अगस्त 2026 की रात करीब 12.10 बजे की गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने संबंधित मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर के भीतर गांजे की खेती के लिए इस्तेमाल किए जा रहे विशेष उपकरण और अन्य सामग्री मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर पारंपरिक तरीके से अलग हाइड्रोपोनिक तकनीक का इस्तेमाल कर गांजे के पौधे उगा रहा था।

54 ग्राम सूखा गांजा बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 54 ग्राम सूखा हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.62 लाख रुपये है। इसके अलावा खेती के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हाइड्रोपोनिक उपकरण, रसायन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

हाइड्रोपोनिक खेती में सामान्य मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसमें पानी और आवश्यक पोषक तत्वों के नियंत्रित घोल की मदद से पौधों को उगाया जाता है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मकान के अंदर यह गतिविधि कितने समय से चल रही थी और इसके लिए आवश्यक सामग्री आरोपी तक कैसे पहुंची।

बब्बु सोनू कामत गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बब्बु सोनू कामत (30) को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कथित गांजे की खेती केवल स्थानीय स्तर पर की जा रही थी या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका थी।

पुलिस जब्त किए गए उपकरणों और अन्य सामग्री की भी जांच कर रही है। साथ ही आरोपी के संपर्कों और संभावित सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित गतिविधि में बब्बु सोनू कामत के अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप