पुरानी कार खरीदने के चक्कर में लगा 5.5 लाख का चूना, अकोला ठगी का शिकार हुआ डीलर, जानें क्या है पूरा मामला

Akola Car Dealer Fraud News: महाराष्ट्र के अकोला जिले में पुरानी कार की खरीद-बिक्री एक लाख UPI और चार लाख पचास हजार कैश लेते ही बंद हुआ मोबाइल। आरोपी इशान और देव सोनी के खिलाफ खदान पुलिस में FIR दर्ज।
Used Car Fraud, Car Dealer Fraud, Akola
डीलर और खड़ी हुई कारप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Updated on

Used Car Dealer News: महाराष्ट्र के अकोला जिले में पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाले एक कार डीलर से कार बेचने का झांसा देकर 5 लाख 50 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। खदान पुलिस ने शिकायत के आधार पर इशान और देव सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

फोन पर कार बेचने का दिया झांसा

मलकापुर निवासी कार डीलर संतोष सोनटक्के का कौलखेड़ स्थित लहरिया पेट्रोल पंप के पास ‘मोहित कार डीलर’ नाम से व्यवसाय है। शिकायत के अनुसार, 23 जुलाई को इशान ने सोनटक्के को फोन किया। उसने पवन बंग की किआ सोनेट कार बिक्री के लिए उपलब्ध होने की जानकारी दी। कार का नंबर एमएच-30 बीबी-2463 बताया गया। कार खरीदने में रुचि दिखाने के बाद दोनों पक्षों के बीच 5 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

सौदा तय होने के बाद इशान ने सोनटक्के से ‘मुघल्स टूर्स एंड ट्रैवल्स’ के यूपीआई खाते में 1 लाख रुपये ऑनलाइन भेजने को कहा। सोनटक्के ने बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद शेष 4 लाख 50 हजार रुपये नकद देने के लिए कहा गया।

4.50 लाख नकद देने के बाद बढ़ा संदेह

शिकायत के अनुसार, सोनटक्के, पवन बंग और शेख एजाज ने शेष 4 लाख 50 हजार रुपये नकद गीता नगर स्थित मनीष कटारिया के कार्यालय में दिए। वहां से यह रकम अहमदाबाद भेजे जाने की जानकारी दी गई। इस दौरान देव सोनी द्वारा रकम स्वीकार किए जाने की बात भी सामने आई।

रकम का भुगतान करने के बाद सोनटक्के ने कार की सौदाचिट्ठी और वाहन से संबंधित अन्य दस्तावेज मांगे। इशान ने मोबाइल पर सभी दस्तावेज भेजने का आश्वासन दिया था। डीलर को उम्मीद थी कि रकम का भुगतान होने के बाद कार के कागजात और बिक्री संबंधी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

Used Car Fraud, Car Dealer Fraud, Akola
ताडोबा टाइगर रिजर्व में टला बड़ा हादसा: सड़क पर बाघ देख गाड़ी से उतरे पर्यटक, फोटो-वीडियो बनाने की मची होड़

दस्तावेज नहीं भेजे, मोबाइल भी बंद

जबकि रकम लेने के बाद इशान ने कार के दस्तावेज और सौदाचिट्ठी नहीं भेजी तो सोनटक्के ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया। कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में इशान का मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसके बाद सोनटक्के को संदेह हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सोनटक्के ने खदान पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इशान और देव सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब ऑनलाइन भेजी गई 1 लाख रुपये की रकम, नकद दिए गए 4 लाख 50 हजार रुपये, वाहन और कथित सौदे से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और रकम के लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com