प्रस्तावित परिवहन प्रकल्पों को शुरू करने में तेजी लाए (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

प्रस्तावित परिवहन प्रकल्पों को में तेजी लाए, श्रीकांत शिंदे के एमएमआरडीए प्रशासन को निर्देश

Shrikant Shinde: कल्याण लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर बुधवार को एमएमआरडीए मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

आंचल लोखंडे

Ambarnath: कल्याण लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर बुधवार को एमएमआरडीए मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस अवसर पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कल्याण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में परिवहन की दृष्टि से चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन को यातायात के दबाव को कम करने और नागरिकों की यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए चल रहे कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

इस बैठक में एमएमआरडीए के आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी, एमएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक अनिल गायकवाड़, एमएमआरडीए के अतिरिक्त आयुक्त अश्विन मुदगल, साथ ही ठाणे और कल्याण-डोंबिवली मनपा आयुक्त, जनप्रतिनिधि, शिवसेना पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और इंजीनियर उपस्थित थे।

आवश्यक भूमि के मुद्दे पर चर्चा

बैठक में अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के बाहर सेटिस परियोजना के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा हुई। लगभग 80 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि के मुद्दे पर चर्चा की गई। भूमि संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान करने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कल्याण रिंग रोड के विषय पर भी गंभीर बात हुई। डोंबिवली और टिटवाला के बीच की दूरी कम करने के लिए महत्वपूर्ण इस सड़क के आठ चरणों में से चरण 4, 5, 6 और 7 का कार्य पूरा हो चुका है। चरण 3 का कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। चूंकि चरण 1 और 2 के लिए भूमि अधिग्रहण और नई ड्राइंग का काम चल रहा है, इसलिए इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

डबल-डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण

सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने बताया कि शीलफाटा- रांजनोली तक के मार्ग पर एक डबल-डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा, सांसद डॉ शिंदे ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के लिए निविदा प्रक्रिया को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए। इससे यह यात्रा कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकेगी। मेट्रो परियोजना के विषय पर सांसद डॉ शिंदे ने बताया कि ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो 5 का विस्तार अब बदलापुर-अंबरनाथ के बीच चिखलोली स्टेशन तक किया जाएगा। इससे अंबरनाथ, उल्हासनगर, बदलापुर के नागरिकों के लिए ठाणे, मुंबई और नवी मुंबई पहूंचना आसान हो जाएगा। यह मेट्रो रूट उल्हासनगर और अंबरनाथ के निवासियों के लिए महत्वाकांक्षी होगा।

अंबरनाथ-बदलापुर-उल्हासनगर संयुक्त परियोजना के निर्माण की समीक्षा

घन कचरा प्रबंधन परियोजना में अंबरनाथ-बदलापुर-उल्हासनगर संयुक्त परियोजना के निर्माण की समीक्षा की गई। सांसद ने निर्देश दिए कि तीनों नगर पालिकाए समन्वय करके इस कार्य को शीघ्र पूरा करें। वही उक्त बैठक में डोंबिवली सेटिस परियोजना पर अधिक जानकारी देते हुए बताया गया कि डोंबिवली स्टेशन क्षेत्र में यातायात की भीड़भाड़ कम करने के लिए कल्याण-डोंबिवली मनपा प्रशासन को सेटिस के निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। यह परियोजना डोंबिवली स्टेशन पर भीड़भाड़ कम करने में महत्वपूर्ण होगी।

महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए निविदाए जल्द घोषित की जाएगी

इस बैठक में कल्याण ग्रामीण विधायक राजेश मोरे, कल्याण पश्चिम विधायक विश्वनाथ भोईर, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव, कल्याण-डोंबिवली मनपा आयुक्त अभिनव गोयल, साथ ही शिवसेना पदाधिकारी राजेंद्र चौधरी, अरुण आशान, राजेश कदम, रवि पाटिल, रमाकांत देवलेकर, नीलेश शिंदे, रमाकांत माधवी, बाबाजी पाटिल, महेश गायकवाड़, पप्पू पिंगले, मिलिंद पाटिल, राजन मराठे, नितिन पाटिल, सागर जेधे, कुणाल भोईर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें