बीएमसी चुनाव 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra News: 32 सीटों पर सीधी टक्कर, भाजपा-शिंदे बनाम उबाठा-मनसे

BMC Election 2026 में 32 सीटों पर सीधा मुकाबला तय हो गया है। इन सीटों पर महायुति और उबाठा-मनसे गठबंधन आमने-सामने होंगे, क्योंकि वंचित बहुजन आघाड़ी ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में इस बार 227 में से 32 सीटों पर सीधा चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा।

इन सीटों पर भाजपा-शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) गठबंधन और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)-मनसे गठबंधन आमने-सामने होंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों में किसी भी मजबूत तीसरे मोर्चे के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं।

VBA के बाहर रहने से बदला समीकरण

इस सीधी टक्कर की बड़ी वजह वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) का इन सीटों पर उम्मीदवार न उतारना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीएमसी चुनाव में VBA के हिस्से में आई 62 सीटों में से 21 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करना संभव नहीं हो सका। ऐसे में इन क्षेत्रों में मुकाबला दो प्रमुख गठबंधनों तक सीमित हो गया है।

उम्मीदवार चयन में आई मुश्किलें

VBA से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कुछ वार्डों में उपयुक्त उम्मीदवारों की कमी रही, जबकि कुछ सीटों पर नामांकन दस्तावेजों में खामियों के कारण परेशानी सामने आई। इन परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने रणनीतिक फैसला लेते हुए कई सीटों पर उम्मीदवार न उतारने का निर्णय किया।

कांग्रेस को दी गई जानकारी

स्थिति को भांपते हुए VBA ने मंगलवार सुबह कांग्रेस को सूचित किया कि वह मुंबई में केवल पांच सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। बाकी 16 सीटों पर कांग्रेस को अपने उम्मीदवार उतारने का सुझाव दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने तेजी से रणनीति बनाते हुए उम्मीदवारों की घोषणा की।

कांग्रेस ने घोषित किए 143 उम्मीदवार

कांग्रेस ने अब तक मुंबई में 143 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी का प्रयास है कि जहां VBA चुनाव नहीं लड़ रही, वहां संगठनात्मक ताकत के बल पर मुकाबले को मजबूत किया जाए।

दो गठबंधनों की प्रतिष्ठा दांव पर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 32 सीटों पर सीधा मुकाबला होने से चुनाव बेहद रोचक और निर्णायक बन गया है। एक ओर महायुति अपनी सत्ता और संगठन की ताकत दिखाना चाहती है, वहीं दूसरी ओर उबाठा-मनसे गठबंधन मराठी अस्मिता और सांस्कृतिक मुद्दों को केंद्र में रखकर मैदान में उतरा है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में